बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करने से भी पीछे नहीं हटते। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता कड़ी सुरक्षा के बीच एक नन्हे फैन से मिलते नजर आ रहे हैं। इस छोटे से मुलाकात के पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने की नन्हे फैन से मुलाकात
वायरल वीडियो में सलमान खान ब्लैक शर्ट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। उनके आसपास सुरक्षाकर्मियों की एक बड़ी टीम मौजूद है। अभिनेता के साथ सुरक्षा का कड़ा इंतजाम दिखाई दे रहा है। तभी अभिनेता हाथ के इशारे से किसी को अपनी तरफ बुलाते हुए नजर आये हैं और दूसरी तरफ से एक एक छोटा बच्चा उनकी ओर आता नजर आता है।
बच्चे को सलमान खान के करीब आते देख वहां मौजूद लोगों की नजरें भी इस पल पर टिक जाती हैं। इसके बाद दबंग खान उससे बात करते हैं और किस करते हुए अपना प्यार लुटाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग भी इस पर जमकर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
मातृभूमि
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'बच्चों के लिए उनका प्यार।' एक दूसरे शख्स ने लिखा, 'हर बार दिल जीत लेता है ये इंसान।' तीसरे शख्स ने लिखा, 'वह बहुत अच्छे पिता बनते।' इनके अलावा कई लोगों ने वीडियो पर रेड हार्ट इमोजी भेजे।
बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब सलमान खान इस तरह से किसी बच्चे से मुलाकात करते हुए नजर आए हैं। इससे पहले भी उन्हें कई मौकों पर नन्हे फैंस पर प्यार लुटाते हुए देखा गया है।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
बता दें कि सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे, जो अगले महीने 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म मार्च 2027 में आने वाली है।