फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की सरप्राइज एंट्री, ‘अलायंस’ में अचानक पहुंचे भाईजान; भावुक भाई सोहेल खान को लगाया गले

Sat, 01 Aug 2026 08:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan and Sohail Khan: एक्टर सलमान खान ने हाल ही में रियलिटी शो ‘अलायंस’ में सरप्राइज एंट्री करके सभी को चौंका दिया। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
सलमान खान और सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो ‘अलायंस’ के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि सलमान अचानक घर के अंदर पहुंचे और अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करते नजर आए। 

सोहेल को देखकर भावुक हुए सलमान

विज्ञापन

सलमान पीले गेट से घर के अंदर आए और सीधे सोहेल के पास पहुंचे। सोहेल उस समय काफी इमोशनल नजर आ रहे थे। सलमान ने उन्हें गले लगाया, जिसे देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए।

सीमा सजदेह के जाने के बाद एंट्री
सोहेल इस समय शो के कंटेस्टेंट हैं। उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी शो में वाइल्डकार्ड के तौर पर आई थीं, लेकिन अब वह बाहर हो चुकी हैं। शो छोड़ने से पहले सीमा ने सोहेल को सलाह दी थी कि वह गेम में कमजोर न पड़ें और खुद के लिए खड़े हों।

सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोहेल ने किया था इमोशनल खुलासा
इससे पहले शो में सोहेल खान ने एक भावुक बात शेयर की थी। उन्होंने कहा कि वह रैगिंग के खिलाफ हैं और हमेशा अपने बच्चों को सिखाते हैं कि अगर कोई उन्हें परेशान करे तो चुप न रहें।

सोहेल ने बताया कि बचपन में उनके साथ गलत व्यवहार हुआ था, जिसे उन्होंने काफी समय तक छुपाकर रखा। उन्होंने कहा, ‘जब मैं छोटा था, मेरे साथ गलत हुआ था और मैंने इसे कई वर्षों तक अपने अंदर रखा।

बड़े होने के बाद मैंने अपने पिता को बताया। उन्होंने कहा कि तुमने इसे काफी समय तक अपने अंदर क्यों रखा। मुझे बहुत शर्म आती थी, जबकि मेरी कोई गलती नहीं थी। इसलिए मैं अपने बच्चों से कहता हूं कि जो भी हो, मुझे जरूर बताना।’

विज्ञापन

कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया

'अलायंस' शो के बारे में
'अलायंस' एक रियलिटी शो है जिसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। इसमें टीवी, फिल्म, खेल और डिजिटल दुनिया के सितारे हिस्सा लेते हैं और कठिन टास्क करते हैं। इस गेम में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स को लगातार नए रिश्ते बनाने और तोड़ने पड़ते हैं। यह शो इस समय प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

ये भी पढ़ें- वामसी पेडिपल्ली की फिल्म SVC63 के लिए सलमान खान ने घटाई फीस? रिपोर्ट्स में दावा, दबंग खान ने लिए इतने करोड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें