फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: सलमान खान ने किया है इन बॉलीवुड बालाओं को लॉन्च, लिस्ट में भांजी अलीजेह भी शामिल

Thu, 06 Jun 2024 04:04 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड में अपने अभिनय के अलावा सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए भी मशहूर हैं। वे अक्सर मुसीबत में फंसे कई सितारों की मदद के लिए खड़े नजर आते हैं। इसके अलावा वे अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। साथ ही साथ अपनी फिल्मों में सलमान कई स्टारकिड्स को भी मौका देते नजर आते हैं। तो चलिए आज जानते हैं बॉलीवुड के भाईजान ने किन-किन अभिनेत्रियों को अपनी फिल्मों के जरिए लॉन्च किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने अपनी फिल्म 'दबंग' से सोनाक्षी को लॉन्च किया था। इस फिल्म के बाद सोनाक्षी कई और फिल्मों में नजर आईं। इन दिनों उनका शो 'हीरामंडी' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान और महेश मांजरेकर काफी अच्छे दोस्त हैं। सलमान खान ने महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को भी लॉन्च किया था। उन्होंने अपनी फिल्म 'दबंग 3' में सई को मौका दिया था। इसके बाद सई कई और फिल्मों में नजर आईं, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। 

4 of 5
अलीजेह अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान अपने परिवार से काफी प्यार करते हैं, खास कर अपनी बहनों पर तो जान छिड़कते हैं। ऐसे में उनकी बहन के बच्चे उनके लिए पाने बच्चों से बढ़कर हैं। सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस से अपनी लाडली भांजी अलीजेह अग्निहोत्री को भी लॉन्च किया है। उन्होंने फिल्म 'फर्रे' से अपने करियर की शुरुआत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रनूतन बहल - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान और अभिनेता मोहनीश बहल कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने मिलकर बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इनमें 'हम आपके हैं कौन' से लेकर 'हम साथ-साथ हैं' जैसी पारिवारिक फिल्में शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान मोहनीश को बड़े भाई की तरह मानते हैं। सलमान ने ही मोहनीश की बेटी प्रनूतन बहल को फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें