फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'बिग बॉस' के सेट से सामने आई सलमान खान की पहली तस्वीर, इस रविवार से शुरू होगा 19वां सीजन

Fri, 22 Aug 2025 06:33 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan First Picture From Bigg Boss 19: टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त से होने जा रही है। इसी बीच सलमान की सेट से कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्होंने शो के पहले एपिसोड के लिए शूट करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के चर्चित रिएलिटी शो बॉस 19 के सेट से सलमान खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें एक्टर शो की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। टीवी पर शो 24 अगस्त से टेलिकास्ट होने जा रहा है और इन तस्वीरों को देखकर अब फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


सेट से वायरल हुईं सलमान की तस्वीरें 
शो की शुरुआत का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि हर बार ये शो अपने साथ एंटरटेनमेंट का पैकेज लेकर आता है। हर साल ऑडियंस के बीच उत्सुकता रहती है कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से सेलेब्स रहने के लिए जाएंगे। ये साल भी कुछ अलग नहीं है। रविवार को शो का पहला एपिसोड टेलिकास्ट होगा। शो के होस्ट सलमान खान ने शो के लिए शूटिंग करना भी शुरू कर दिया है। सेट से उनकी कुछ तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन


बिग बॉस 19 का सेट 
तस्वीरों में सलमान स्टेज पर खड़े हुए हैं और वो अपने जाने-पहचाने अंदाज में ही शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार बिग बॉस के मंच के बैकड्रॉप में बड़ा सा शेर बनाया गया है जिसने ताज पहना हुआ है। सलमान ब्लैक कलर के कोट पैंट में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा इस बार शो की थीम राजनीति पर बताई जा रही है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के हाथ में ही सत्ता होगी और उन्हीं को सारे फैसले खुद से लेने होंगे। 

ये खबर भी पढ़ें: Saba Khan: ‘बिग बॉस’ फेम सबा खान ने किया निकाह, दुल्हन बनीं एक्ट्रेस ने साझा की सोशल मीडिया पर तस्वीरें

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
हर बार की ही तरह इस बार भी शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी अटकलें लगाई गईं। जिन कंटेस्टेंट्स का अब शो के लिए करीब-करीब फाइनल बताया जा रहा है, उनकी लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट में अभिनेत्री कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, आवेज दरबार, नगमा, तान्या मित्तल जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें