Sikandar: 'सिकंदर' फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में सलमान की फिल्म ने अच्ची कमाई भी की है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है।
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' इस ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर अभी भी रिलीज नहीं किया गया है। फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक फिल्म की विदेशों में खूब एडवांस बुकिंग हो रही है। जहां विदेशों में लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में अपनी सीट बुक कर रहे हैं, वहीं भारत में अभी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है। खबर है कि 29 मार्च से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विदेशों में काफी पहले शुरू हो जाती है एडवांस बुकिंग
विदेशी बाजार में ये चलन है कि यहां पर फिल्म रिलीज के काफी पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो जाती है। कई फिल्मों के लिए एक महीना पहले एडवांस बुकिंग शुरू हो जाती है। प्रभास की 'सालार' फिल्म के लिए एक महीने पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी। खबर के मुताबिक 'सिकंदर' के निर्माता फिल्म का ट्रेलर धूमधाम से रिलीज करेंगे। Sikandar box office collection: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छाई 'सिकंदर', हुई इतने रुपयों की कमाई
फिल्म के बारे में
आपको बता दें सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी हैं। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। फिल्म का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया है।