बैटल ऑफ गलवां टीजर रिएक्शन
- फोटो : एक्स
रक्षा मंत्रालय में होगी स्क्रीनिंग
फिल्म में देरी होने की दूसरी वजह यह हो सकती है कि इसे रक्षा मंत्रालय में दिखाया जाएगा। मेकर्स का कहना है कि फाइनल कट को लॉक करने से पहले इसमें समय लग सकता है। बताया जाता है कि इन चीजों की वजह से फिल्म का 17 अप्रैल को रिलीज होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि फिल्म की रिलीज टलने को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
कौन है फिल्म का निर्देशक?
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह हैं। इसकी कहानी शिव अरूर और राहुल सिंह की 2022 की किताब इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 के एक चैप्टर से ली गई है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुई भारत-चीन के बीच झड़प के दौरान दिखाए गए साहस और बलिदान की कहानी बताती है। इसके निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं।