फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान के क्लोदिंग ब्रांड के लिए साथ आया खानदान, करवाया यह खास फोटोशूट

Fri, 08 Aug 2025 11:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Clothing Brand: फोटो शूट में सलमान के भाई सोहेल और उनका बेटा निर्वाण, भाई अरबाज और उनका बेटा अरहान, बहन अलवीरा और उनका बेटा अयान व बेटी अलिजेह भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
परिवार के साथ सलमान खान - फोटो : एक्स@BeingSalmanKhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सलमान खान ने अपने क्लोदिंग ब्रांड के लिए एक फोटोशूट कराया है। इस फोटो शूट में उनके परिवार वालों ने उनका साथ दिया है। सलमान के अलावा इस फोटो शूट में सलमान के भाई सोहेल और उनका बेटा निर्वाण, भाई अरबाज और उनका बेटा अरहान, बहन अलवीरा और उनका बेटा अयान व बेटी अलिजेह भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सलमान खान की पोस्ट में क्या है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सलमान खान ने अपने क्लोदिंग ब्रांड का फोटो शूट शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है 'इससे फर्क नहीं पड़ता है कि हम कितने अलग हैं, हम एक दूसरे के साथ सही हैं। यह बात आपकी अलमारी भी कहती है। वहां सभी कपड़े एक साथ होते हैं। हमारे यहां हर तरह के कपड़े हैं।' पोस्ट में सलमान खान ने कई ब्रांड को टैग किया है।

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने किए कमेंट
सलमान खान की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आपने सही कहा भाई। आपका परिवार हमेशा से ही लोगों के लिए प्रेरणा रहा है, चाहे वह स्टाइल में हो, एकता में हो या फिर रिश्ते बनाने में हो।' एक और यूजर ने लिखा है 'खान गैंग।' एक यूजर ने उन्हें फैमिली मैन कहा है। एक और यूजर ने लिखा है 'अभिनेता होने के साथ सलमान खान एक कारोबारी भी हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'बैटल ऑफ गलवां' के बाद सलमान खान को मिली बड़ी फिल्म, मलयालम निर्देशक से मिलाया हाथ
विज्ञापन

सलमान खान का काम
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आने वाले हैं। वह इस फिल्म में बेहतरीन किरदार निभाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने आर्मी की ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम किरदार में होंगी। यह फिल्म साल 2020 में भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प पर आधारित है। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। 
हाल ही में सलमान खान ने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए मलयालम फिल्म निर्देशक महेश नारायणन के साथ हाथ मिलाया है। इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें