फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में होगा हंगामा, सलमान खान ने खोली तान्या मित्तल की पोल; बोले- ‘भैया से सैयां पर…’

Sat, 08 Nov 2025 09:16 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 के आगामी एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें शो के होस्ट सलमान खान, तान्या पर भड़कते दिख रहे हैं। 

 

विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 आए दिन रोमांचक होता जा रहा है। हर शनिवार-रविवार शो में वीकएंड का वार होता है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान आते हैं और प्रतियोगियों की हफ्तेभर की रिपोर्ट पेश करते हैं। अब एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें  सलमान को तान्या मित्तल पर भड़कते देखा जा रहा है। साथ ही वो तान्या की गेम प्लानिंग की पोल खोलते दिख रहे हैं। देखें प्रोमो। 

तान्या का गेम प्लान हुआ चौपट

विज्ञापन

शो के आगामी एपिसोड के नए प्रोमो में होस्ट-अभिनेता सलमान खान, तान्या को कुछ कहते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘तान्या आपका नॉमिनेशन प्लान तो बर्बाद हो गया। बिग बॉस ने तो आपको अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया। आपने इतना बिल्डअप दिया कि मैं सबके सामने अमाल को भैया बोलूंगी। जलाना चाह रही थी, उकसाना चाह रही थी, लेकिन किसी को भी फर्क नहीं पड़ा। अब भैया से सैंया पर तो जा नहीं सकते। अगर यही आपका गेम है तो वाह आपका क्या गेम है।' 
 

 

तान्या और अमाल मलिक में आ चुकी हैं दूरियां

विज्ञापन

आपको बताते चलें कि एक समय बिग बॉस 19 के घर में कहा जा रहा था कि तान्या और अमाल के बीच ज्यादा नजदीकियां बढ़ गई हैं। इसके बाद दोनों में अचानक अनबन हो गई। बता दें कि अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को नकली कहा था। इसलिए, तान्या का दिल टूट गया। शो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान तान्या मित्तल ने अशनूर कौर और कुनिका सदानंद का नाम लिया था और उन्होंने अशनूर को नॉमिनेट किया।

यह खबर भी पढ़ें: अक्षय ने ‘गरम मसाला’ में कटवाया जॉन अब्राहम का रोल? प्रियदर्शन ने बताया सच; ‘हैवान’ और ‘भूत बंगला’ पर की बात

नीलम गिरी और अभिषेक बजाज शो से बाहर
इसबार शो में डबल एविक्शन होगा। पहले नीलम गिरी को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया और अब दूसरा नाम जिसने सबको चौंका दिया, वह हैं अभिषेक बजाज। 'बिग बॉस' के अपडेट्स देने वाले पेज ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए पुष्टि की कि इस हफ्ते अभिषेक बजाज को घर से बाहर कर दिया गया है। शो की शुरुआत से ही अभिषेक को एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर माना जा रहा था, लेकिन वोटिंग के नतीजों ने सबको चौंका दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें