सार
Salman Khan Post: सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेता ने एक पोस्ट किया, जिसमें वो 15 साल के जोनस की गायकी के दीवाने हो गए। साथ ही लोगों को उन्हें प्रोस्ताहित करने के लिए कहा है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' से तो चर्चा में हैं ही। हाल ही में वो अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से नेटिजंस का ध्यान खींच रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने 15 साल के गायक जोनस कोनर को एक खूबसूरत अंदाज में बधाई दी है। साथ ही उन्होंने जोनस के कुछ गानों का भी जिक्र किया और उन्हें लोगों से प्रोस्ताहित करने के लिए कहा है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
सलमान ने की तारीफ
सलमान ने आज रविवार को अपने एक्स हैंडल पर जोनस कोनर की तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने जोनस के तीन गानों का भी जिक्र किया है। अभिनेता ने ट्वीट में लिखा, 'मैंने कभी किसी 15 साल के बच्चे को अपने दर्द को इतनी खूबसूरत तरीके से बयां करते नहीं देखा। भगवान तुम्हारा भला करे जोनस कोनर। बार-बार सुन रहा हूं, ‘फादर इन ए बाइबल’, ‘पीस विथ पेन’, ‘ओह अप्पालाचिया’। आगे उन्होंने कहा,"ऐसे बच्चों को ना सपोर्ट किया तो फिर क्या किया। भाईयों और बहनो ये अंग्रेजी में हैं, यहां पर भी ऐसे बहुत हैं। उन्हें प्रोत्साहित करो शोषण नहीं।’