सलमान खान की स्टाइलिश एंट्री
सलमान खान तो अपनी स्टाइल के लिए मशहूर हैं। अपनी ईद पार्टी में अभिनेता अनोखे अंदाज में नजर आए। उन्होंने एक स्टाइलिश एंट्री ली। सलमान ने ब्लैक शर्ट डेनिम जैकिट के साथ कार्टून जीन्स में खुद को स्टाइल किया था। उनकी कार्टून जींस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
सोनाक्षी-जहीर
सलमान खान की ईद पार्टी में शादी के बाद पहली ईद मना रहे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी पहुंचे। दोनों ने पैपराजी के लिए पोज किया। पार्टी के लिए सोनाक्षी ने क्रीम व्हाइट फ्लोरल सूट पहना था और जहीर गोल्डन सूट में नजर आए।
रितेश देशमुख-जेनेलिया
सलमान खान की ईद पार्टी में बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल कहे जाने वाले रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी पहुंचे।
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा अपने बेटे के के साथ पार्टी में दिखें।
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे गुलाबी रंग के चूड़ीदार सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके हाथ में प्लास्टर भी था।
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी सलमान खान की ईद पार्टी में सफेद शरारा और सूट पहनकर नजर आईं।
बॉबी देओल
बॉबी देओल इस पार्टी में काले रंग की शर्ट और सैंडल पैंट पहनकर पहुंचे और हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आए।
सिद्धांत चतुर्वेदी
सिद्धांत चतुर्वेदी ईद पार्टी में ऑफ-व्हाइट कुर्ता और पायजामा पहने नजर आए।
सोहेल खान
सलमान खान के भाई सोहेल खान पार्टी में अपने बेटे के साथ पहुंचे।
अरबाज खान
ईद पार्टी में अरबाज खान ने काले रंग के पठानी कुर्ते में स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। उनके साथ उनकी पत्नी शूरा खान भी नजर आईं।