यूजर्स ने पोस्ट के निकाले मतलब
सलमान खान की पोस्ट से कई यूजर्स ने ये लाइन उठा ली कि 'एक दिन मैं भी तुम्हारे जैसा हो जाऊंगा।' फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि क्या सलमान खान अपनी शादी को लेकर कोई इशारा दे रहे हैं? इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'मतलब भाई शादी करना चाहता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'रात को जागना आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।'
शादी पर सलमान खान ने रखी अपनी बात
सलमान खान से अक्सर पूछा जाता है कि वह कब शादी कर रहे हैं? हाल ही में सलमान खान ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा था कि उनमे ही कोई दिक्कत है। उन्होंने कहा था 'जब ऊपर वाला चाहेगा। शादी के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। पहली बार में शादी नहीं हो सकी। एक बार मैं राजी था तब वो राजी नहीं थी। जब वह राजी थी तब मैं राजी नहीं था। जब दोनों लोग राजी होंगे तो शादी हो जाएगी।'
आपको बता दें कि सलमान खान का नाम कई लोगों से जुड़ा है। इसमें ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और जरीन खान शामिल हैं।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के काम की बात करें तो वह जल्द ही 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारत और चीन के दरमियान हुई झड़प पर आधारित है। यह झड़प साल 2020 में हुई थी। सलमान खान ने फिल्म में अभिनय करने के लिए आर्मी ट्रेनिंग ली है।