फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Battle Of Galwan: इस दिन से शुरू होगी सलमान की फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग, चित्रांगदा भी करेंगी ज्वाइन

Wed, 01 Oct 2025 07:00 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Movie Battle Of Galwan: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आया है। आखिर किस दिन से फिर से सलमान फिल्म की शूटिंग शूरू करेंगे, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग लद्दाख की वादियों में पूरी की गई थी और अब खबर है कि इसका दूसरा शेड्यूल मुंबई में शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


अक्टूबर से शुरू होगा मुंबई शेड्यूल
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक 'बैटल ऑफ गलवान' का दूसरा और आखिरी शेड्यूल 10 अक्टूबर 2025 से मुंबई में शुरू होगा। फिल्म की टीम ने पहले ही मुंबई में लोकेशन्स का रेक्की कर लिया है, हालांकि शूटिंग की जगहों को फिलहाल गुप्त रखा गया है। इस शेड्यूल में सलमान खान के साथ-साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी हिस्सा लेंगी। बताया जा रहा है कि यह शेड्यूल नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

लद्दाख शेड्यूल के बाद बदला सलमान का लुक
लद्दाख में 45 दिन तक चले शूटिंग शेड्यूल के दौरान सलमान खान का लुक दमदार और रफ-टफ रखा गया था। वहीं, मुंबई लौटते ही उन्होंने अपनी दाढ़ी-मूंछ शेव कर क्लीन-शेव अवतार में एयरपोर्ट पर नजर आए। फैन्स को सलमान का यह नया अंदाज देखकर और भी बेसब्री से फिल्म के फर्स्ट लुक का इंतजार है।
विज्ञापन

 


यह खबर भी पढ़ें: Priya Marathe: पत्नी के निधन के एक महीने बाद शांतनु मोघे ने किया पहला पोस्ट, भावुक होकर बोले- फिर मिलेंगे

क्यों खास है बैटल ऑफ गलवान?
यह फिल्म सिर्फ एक युद्ध कथा नहीं बल्कि भारतीय सैनिकों की शौर्य गाथा को बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश है। अपूर्व लाखिया अपने एक्शन और रियलिस्टिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और ऐसे में उम्मीद है कि 'बैटल ऑफ गलवान' युद्ध पर आधारित फिल्मों में एक खास पहचान बना सकती है। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर हद तक जाता है। उनके साथ अभिनेता अंकुर भाटिया भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

पिछली फिल्म फ्लॉप, इस बार दांव बड़ा
सलमान खान की पिछली फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही थी। यही कारण है कि अभिनेता इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। सूत्रों का कहना है कि सलमान इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद गंभीर हैं और हर सीक्वेंस पर बारीकी से काम कर रहे हैं ताकि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर सके।

फैंस को पहले लुक का इंतजार
मुंबई शेड्यूल शुरू होने की खबर के बाद सलमान के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हर किसी को इंतजार है कि आखिरकार कब सलमान खान का मिलिट्री अवतार पर्दे पर सामने आएगा। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद मेकर्स 2026 की शुरुआत में इसका पहला टीजर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें