वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना अभिनीत ‘प्रेम कीटाणु’ आज 2 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। बीती रात मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई जहां, कई सेलेब्स शामिल हुए। सलमान खान ने भी स्वैग के साथ इवेंट में शिरकत की। इस दौरान एक जबरा फैन इस अंदाज में भाईजान के पास पहुंचा कि सिक्योरिटी को एक्शन लेना पड़ा।
प्रेम कीटाणु की स्क्रीनिंग में सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
आफिया और वीर को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान
फिल्म 'प्रेम कीटाणु' के जरिए आफिया सैयद बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वे फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की भांजी हैं। साजिद नाडियाडवाला भी स्क्रीनिंग में पहुंचे और उनके साथ सलमान खान भी आफिया और वीर पहाड़िया को सपोर्ट करने पहुंचे। स्क्रीनिंग में भाईजान का दबंग अंदाज देखने को मिला।
प्रेम कीटाणु स्क्रीनिंग
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा तेंदुलकर ने लूटी लाइमलाइट
स्क्रीनिंग में सलमान खान डैशिंग लुक में दिखे। वे व्हाइट जींस और स्काई ब्लू शर्ट में नजर आए। सलमान के अलावा सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी 'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। अपने खूबसूरत अंदाज से उन्होंने लाइमलाइट लूट ली। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आईं।
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
शख्स ने की ऐसी हरकत
सलमान खान जहां हों, वहां लोगों की भीड़ खुद जुट जाती है। लोग उनकी एक झलक को बेताब रहते हैं। बीती रात भी ऐसा ही हुआ। इवेंट के बाहर सलमान खान कुछ लोगों से मिलते दिखे। इसी दौरान एक जबरा फैन अचानक आया और सलमान खान से गले लगने की कोशिश करने लगा। सलमान खान भी शख्स का यह तरीका देख थोड़ा असहज हुए। मगर, सिक्योरिटी ने तुरंत एक्शन लिया और शख्स को दूर हटाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ओरी ने की शिरकत, गुनीत बांगा भी आईं
बी-टाउन का कोई इवेंट हो और ओरी वहां न जाएं? ऐसा कम ही होता है। 'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग में भी ओरी को देखा गया। ओरी यूं भी वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया के अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में वीर की फिल्म देखने वे भी पहुंचे। इसके अलावा चाइल्ड सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर गुनीत बंगा भी नजर आईं।
फिल्म निर्माता करण जौहर भी 'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उन्होंने वीर पाहड़िया और आफिया के साथ पोज दिए।
उर्फी जावेद और जैकलीन फर्नांडिस ने भी अपने अंदाज से इवेंट में चार चांद लगा दिए। बता दें कि फिल्म 'प्रेम कीटाणु' रोमांस, दोस्ती, कॉलेज लाइफ और रिश्तों की थीम पर बनी फिल्म है।
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को भी स्क्रीनिंग में देखा गया। बता दें कि फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है।
सिंगर हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी के साथ 'प्रेम कीटाणु' के प्रीमियर में पहुंचे। बता दें कि वीर पहाड़िया की इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर अजय देवगन की 'दृश्यम 3' से है।