फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थोड़ा दूर का सोचना चाहिए', सलमान ने बताया कब रिलीज होगी अगली फिल्म? हफ्ते भर पहले ही शुरू की SVC63 की शूटिंग

Fri, 24 Apr 2026 12:37 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan  SVC63 Release Date: सलमान खान ने हाल ही में निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म को अस्थाई तौर पर  SVC63 कहा जा रहा है। सिनेमाघरों में यह फिल्म कब रिलीज होगी? खुद सलमान खान ने एलान कर दिया है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने एक और फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। भाईजान की इस फिल्म के निर्देशन की कमान वामशी पेडिपल्ली ने संभाली है। बीते दिनों इसकी शूटिंग शुरू हुई है। सलमान खान के साथ नयनतारा इसमें लीड रोल में हैं। आज शुक्रवार को सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन

ईद पर दस्तक देगी सलमान-नयनतारा की फिल्म
सलमान खान और नयनतारा की इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है और अस्थाई रूप से इसे SVC63 कहा जा रहा है। बीते दिनों पूजा सेरेमनी के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। आज शुक्रवार को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर बड़े ही दिलचस्प अंदाज में फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म अगले साल ईद पर दस्तक देगी।

भाईजान बोले- 'मेरी बराबर इंतजार करना पड़ेगा'
सलमान खान ने कैप्शन लिखा है, 'थोड़ी दूर का सोचना चाहिए, इसलिए ईद पर इस फिल्म की रिलीज का एलान किया गया है। चिंता मत करो इस वाली का भी बताएंगे, जब समय सही होगा। धैर्य, थोड़ा सा सब्र। मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा। बहरहाल जो आपका हाल है वो मेरा भी हाल है। हाहा'। बता दें कि इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 

नेटिजंस बोले- 'धांसू कमबैक का इंतजार है'
सलमान खान ने फिल्म की रिलीड डेट पर जैसे ही अपडेट साझा किया, उनके फैंस उत्साहित हो गए हैं। वे अपने चहेते सितारे के धांसू कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 





विज्ञापन

बैटल ऑफ गलवां - फोटो : सोशल मीडिया
'मातृभूमि' में नजर आएंगे सलमान खान 
दिल राजू की फिल्म करने से पहले सलमान 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। पहले इसका नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था, लेकिन अब बदल गया है। फिल्म को पहले 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन फिलहाल फिल्म आगे टल गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें