फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की वर्दी पहने नजर आए सलमान खान और चित्रांगदा सिंह, ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग से वायरल हुई तस्वीर

Sat, 06 Dec 2025 01:28 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Battle Of Galwan Viral Pic: सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में फिल्म के दोनों प्रमुख कलाकार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चाओं में हैं। लद्दाख में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद टीम ने मुंबई में भी अपना एक शेड्यूल पूरा कर लिया है। शूटिंग के दौरान सलमान की कुछ फोटोज भी सामने आई हैं। अब इन दिनों सलमान और चित्रांगदा की एक और तस्वीर शूटिंग से वायरल हो रही है। 

फैंस के साथ खिंचाई तस्वीर

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की एक तस्वीर वायरल है। यह तस्वीर ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के सेट से ही है। इस तस्वीर में सलमान और चित्रांगदा दोनों ही भारतीय सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में क्रू मेंबर्स को देखा जा सकता है। इस तस्वीर में सलमान और चित्रांगदा मुस्कुराते हुए एक फैन के साथ तस्वीर खिंचा रहे हैं। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
 

 

'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' उपन्यास पर आधारित है फिल्म

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लद्दाख के बाद अब मुंबई की शूटिंग भी पूरी हो गई है। अब फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में चली गई है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की घटना को दिखाएगी। फिल्म में सलमान आर्मी अफसर की भूमिका निभाएंगे।

यह खबर भी पढ़ेंः क्या दीपिका पादुकोण के बाद प्रियंका चोपड़ा भी होंगी 'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर? देसी गर्ल ने भी रखी शर्त

अपूर्व लाखिया ने किया है निर्देशन
अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के अलावा जेन शॉ, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज और अंकुर भाटिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के अगले साल ईद 2026 पर रिलीज होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें