फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान, शाहरुख नहीं बल्कि बॉलीवुड के 6 पैक एब्स के पीछे है इस एक्टर का हाथ

Wed, 02 Aug 2017 05:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
बॉलीवुड में एक ओर जहां एक्ट्रेसेस अपने परफेक्ट फिगर के लिए लाइमलाइट में रहती हैं तो वहीं एक्टर्स अपनी सॉलिड बॉडी के लिए। लेकिन बीते कई सालों की बात करें तो एक्टर्स अपनी बॉडी को लेकर काफी conscious नजर आते हैं या यूं कहें कि सिक्स और 8 पैक एब्स का खुमार बॉलीवुड के दिग्गजों पर ऐसा छाया हुआ है कि सभी उसी होड़ में लग गए। सलमान से लेकर शाहरुख और अब हर कोई अपनी धांसू बॉडी की फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है।


 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेन्द्र
सबसे पहले बॉलीवुड में इस ट्रेंड को माचो मैन धर्मेन्द्र ने शुरू किया था जिसके बाद सलमान और फिर किंग खान का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया। लेकिन पहली बार लोगों का ध्यान सलमान खान ने खींचा।

 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान
​‘ओ ओ जाने जाना’ सॉंग्स तो आपको याद ही होगा जिस धुन पर शर्ट लेस सलमान की लहराती बॉडी ने लोगों के दिलों पर अपनी ऐसी धाक जामाई कि लोग आज भी शर्ट लेस सलमान और उनके सिक्स पैक एब्स को भुला नहीं पाए।

 

4 of 5
सलमान खान
हालांकि सल्लू मियां के 6 पैक एब्स को लोगों ने आने वाली कई फिल्मों में देखा जिसमें ‘तुमको न भूल पाएंगे’ फिल्म के अलावा हाल ही में रिलीज फिल्म ‘सुल्तान’ भी शामिल है। सलमान के बाद इस लिस्ट में जिसका नाम जुड़ा वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान
​पहली बार शाहरुख ने ‘दर्द ए डिस्को गाने’ में शर्ट लेस नजर आए थे जिसमें उनके 6 पैक एब्स ने लोगों का attention gain किया। उसके बाद ‘हैप्पी न्यू ईयर’ फिल्म में किंग खान ने अपने 6 पैक एब्स का जलवा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दिखाया।

वहीं आमिर भी बॉलीवुड के इस ट्रेंड से पीछे नहीं रह पाए। फिल्म ‘गजनी’ में आमिर का गजनी लुक विद 6 पैक एब्स लोगों को खूब पसंद आया और उन्होंने इसके लिए जमकर तालियां भी बटोरीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें