एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की फोटोज
- फोटो : इंस्टाग्राम
अर्पिता ने शेयर कीं इनसाइड फोटोज
अर्पिता खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वेडिंग एनिवर्सरी की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में तीन खान ब्रदर्स- सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सलमान की बहन अलवीरा का परिवार देखा जा सकता है। कुछ करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के लोग भी जश्न में शामिल रहे। सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ पहुंचीं। फंक्शन में अर्पिता और सोहेल के साथ उन्होंने क्वालिटी टाइम बिताया।
एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की फोटोज
- फोटो : इंस्टाग्राम
अर्पिता-आयुष की शादी को हुए 11 साल
सलीम खान और सुशीला चरक की शादी 18 नवंबर 1964 को हुई। वहीं, आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा ने 18 नवंबर 2014 को शादी रचाई। अर्पिता और आयुष की शादी को 11 साल हो गए हैं। कपल के दो बच्चे हैं। एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में सलमान खान भी टाइट सिक्योरिटी के साथ पहुंचे और चार चांद लगा दिए।