फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salakaar X Review: स्पाई-थ्रिलर सीरीज ‘सलाकार’ ओटीटी पर रिलीज, मरियम के किरदार से मौनी ने दर्शकों का जीता दिल

Fri, 08 Aug 2025 03:51 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salakaar X Review: मौनी रॉय अभिनीत जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज 'सलाकार' आज शुक्रवार को रिलीज हुई। इसे देखने के बाद नेटिजंस एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
सलाकार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फारुक कबीर द्वारा निर्देशित सीरीज 'सलाकार' आज 8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज कर दी गई है। मौनी रॉय अभिनीत यह सीरीज एक रॉ एंजेंट की कहानी है, जिसमें खूफियां मिशन को अंजाम दिया जाता है। सीरीज को देखने के बाद यूजर्स एक्स पर अच्छी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं नेटिजंस सीरीज के बारे में एक्स पर क्या कह रहे हैं। 

मौनी रॉय की एक्टिंग के कायल हुए नेटिजंस

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान की कहानी पर आधारित इस सीरीज को देखने के बाद यूजर्स एक्स पर इसकी तारीफ कर रहे हैं। नेटिजंस सबसे ज्यादा मौनी रॉय की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने सीरीज में मरियम का किरदार निभाया है। एक यूजर ने लिखा, ‘जब भी मरियम स्क्रीन पर आईं, मौनी रॉय ने अपनी मौजूदगी से ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।’ दूसरे यूजर ने ट्वीट किया कि मौनी रॉय ने फिर से साबित कर दिया कि वो खूबसूरत होने के अलावा अपने शानदार किरदार से भी पहचानी जाती हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि शानदार और इसे पांच में से पांच स्टार दिया।
 
 
 
 
 

सलाकार की कास्टिंग
‘सलाकार’ की कास्टिंग की बात करें तो, इसमें नवीन कस्तुरिया, मौनी रॉय और मुकेश ऋषि नजर आ रहे हैं। मुकेश ऋषि पाकिस्तानी जनरल जिया के किरदार में दिखाई दिए हैं, जबकि नवीन ‘सलाकार’ की मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें