फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaam Namaste: समय से पहले इस विषय पर बनाई गई थी फिल्म 'सलाम नमस्ते', दर्शकों ने खूब दिया था प्यार

Tue, 09 Sep 2025 02:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salaam Namaste Story: फिल्म 'सलाम नमस्ते' आज ही के दिन 9 सितंबर 2005 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
सलाम नमस्ते - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की अदाकारी वाली फिल्म 'सलाम नमस्ते' को रिलीज हुए आज 20 साल पूरे हो गए। 9 सितंबर 2005 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी थी। इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा थे। 110 मिलियन रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 572 मिलियन रुपये की कमाई की थी। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ अहम किस्से।
विज्ञापन


ऐश्वर्या को ऑफर हुई थी फिल्म
फिल्म 'सलाम नमस्ते' में लीड रोल ऐश्वर्या राय को ऑफर किया गया था। हालांकि उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद इस फिल्म में प्रीति जिंटा को काम करने का मौका मिला। इसमें उन्होंने अंबर मल्होत्रा का किरदार निभाया। 

सलाम नमस्ते - फोटो : यूट्यूब
लिव इन रिलेशनशिप पर बनी पहली फिल्म
बॉलीवुड की यह पहली फिल्म है जिसमें लिव इन रिलेशनशिप का जमकर प्रचार किया गया। 'सलाम नमस्ते' पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म है, जो पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया में फिल्माई गई है। फिल्म 'क्या कहना' (2000) के बाद यह दूसरी फिल्म है, जिसमें प्रीति जिंटा अविवाहित मां और सैफ अली खान पिता की भूमिका में हैं। 

निर्देशक ने निभाई टैक्सी ड्राइवर की भूमिका
फिल्म में कई कलाकारों ने अभिनय किया है। इस फिल्म में आखिर में इसके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका निभाई है। 

यह खबर भी पढ़ें: Aishwarya Rai: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय, AI जेनरेटेड तस्वीरों को लेकर की ये अपील

सलाम नमस्ते - फोटो : यूट्यूब
कहानी का एंगल था भारत-पाकिस्तान 
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'सलाम नमस्ते' के बारे में उन्होंने कहा 'इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान का एंगल होना था। प्रीति जिंटा एक पाकिस्तानी लड़की और सैफ अली खान एक भारतीय लड़के होने वाले थे। दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं, वहां मिलते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं।' हालांकि बाद में इसकी कहानी में बदलाव किया गया।

समय से पहले की चीज दिखाई गई
'सलाम नमस्ते' के 20 साल पूरे होने पर सैफ अली खान ने TOI से बताया 'मुझे चीजें बहुत ज्यादा याद नहीं रहती लेकिन 'सलाम नमस्ते' के बारे में मुझे याद है। फिल्म के सेट पर बहुत नयापन था। मैं गर्व महसूस कर रहा हूं कि मैंने इस फिल्म में काम किया। इस फिल्म में जो दिखाया गया है वह वक्त से आगे की चीज थी, मुझे नहीं लगता था कि लोग इसे (लिव इन रिलेशनशिप) पसंद करेंगे। हालांकि लोगों ने इसे पसंद किया।'
विज्ञापन

सर्दी में गर्मी की तरह शूटिंग की
उन्होंने आगे कहा 'इसकी लोकेशन बहुत अच्छी थी। सर्दी में बीच पर चलना और जॉगिंग करना मुझे याद है। बहुत सर्दी थी लेकिन हम ऐसे शूटिंग कर रहे थे जैसे कि यह गर्मी का मौसम हो। हमने मेलबर्न में शूटिंग की। हम किराए के अपार्टमेंट में रुके। हम अपने आप से खाना पकाते थे। बहुत मजा आया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें