फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब साजिद खान पर फूटा 'मीटू' बम, जानें कब-कब लगे यौन उत्पीड़न के आरोप; अब निर्देशन में वापसी की खबरें

Mon, 13 Oct 2025 03:33 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sajid Khan Allegations: कभी बॉलीवुड में सफल निर्देशकों में गिने जाने वाले साजिद खान पर साल 2018 में मीटू अभियान के तहत एक के बाद एक आरोप लगे। जानें अब तक किस-किसने उनपर आरोप लगाए।
विज्ञापन
साजिद खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से फिल्मों से दूर रहे फिल्म निर्देशक साजिद खान के एक बार फिर डायरेक्टर की कमान संभालने की खबरें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग सात वर्षों के बाद वो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बना सकते हैं। इतना ही नहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा निभा सकते हैं। चलिए इस खबर में आपको बताते हैं अब तक कब-कब उन पर मीटू के तहत आरोप लगे हैं और किस-किसने लगाए हैं। 

विज्ञापन

साजिद खान - फोटो : एक्स
साजिद खान के करियर पर लगा ब्रेक
फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर साजिद खान का नाम एक समय कॉमेडी फिल्मों के सफल निर्देशकों में गिना जाता था, लेकिन साल 2018 के मीटू मूवमेंट ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। एक के बाद एक कई महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न और गलत व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए। आइए जानते हैं, किन-किन ने साजिद पर आरोप लगाए, उन्होंने क्या कहा और कब यह खुलासे हुए।

नवीना बोले - फोटो : इंस्टाग्राम: @navina_005
नवीना बोले
इसी साल अप्रैल में टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ और ‘सीआईडी’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नवीना बोले ने हाल ही में एक यूट्यूब इंटरव्यू में खुलासा किया कि साजिद खान ने उनसे बेहद अनुचित डिमांड की थी। उनके मुताबिक, 'साल 2004 से 2006 के बीच साजिद ने मुझे घर बुलाया और कहा कि अपने कपड़े उतारकर इनरवियर में बैठो, ताकि वह देख सकें कि मैं कितनी ‘कम्फर्टेबल’ हूं।' नवीना की मानें तो यह घटना उस समय की है जब साजिद फिल्म ‘हे बेबी’ के लिए कास्टिंग कर रहे थे। एक साल बाद उन्होंने फिर संपर्क किया जैसे कुछ हुआ ही न हो।

सलोनी चोपड़ा  - फोटो : एक्स
सलोनी चोपड़ा
साल 2018 में मीटू अभियान के दौरान सलोनी चोपड़ा ने खुलासा किया कि जब वह फिल्म ‘हाउसफुल 2’ के दौरान साजिद की असिस्टेंट थीं, तब उन्होंने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। सलोनी ने लिखा, “वह महिलाओं से ऐसे सवाल पूछते थे जो बेहद आपत्तिजनक होते थे और सेट पर उनका रवैया असहनीय था।'

रेचल व्हाइट  - फोटो : एक्स
रेचल व्हाइट 
सलोनी के खुलासे के बाद अभिनेत्री राचेल व्हाइट ने भी साजिद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि साजिद ऑडिशन के बहाने उन्हें ग़लत प्रस्ताव देते थे और कई बार उन्हें असहज करने की कोशिश की।

यह खबर भी पढ़ें: 'नई शुरुआत और शानदार सफर', 'स्टॉर्म' की स्टार कास्ट के साथ ऋतिक रोशन-सबा आजाद ने की पार्टी; शेयर की तस्वीरें 

शर्लिन चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
शर्लिन चोपड़ा
अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआती दिनों में साजिद ने उनके सामने अनुचित हरकतें कीं और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। उन्होंने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

सिमरन सूरी  - फोटो : एक्स
सिमरन सूरी 
टीवी और फिल्म अभिनेत्री सिमरन सूरी भी साजिद पर आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि साजिद ने उन्हें एक ऑडिशन के दौरान “कपड़े उतारने” की बात कही थी। सिमरन के मुताबिक, साजिद का रवैया पूरी तरह अश्लील और अपमानजनक था।

मंदाना करीमी - फोटो : इंस्टाग्राम @mandanakarimi
मंदाना करीमी
ईरानी मूल की अभिनेत्री मंदाना करीमी ने भी खुलासा किया कि साजिद खान ने उन्हें एक मीटिंग के दौरान अनुचित रूप से छूने की कोशिश की थी। मंदाना ने कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

डिंपल पाउला
मॉडल डिंपल पाउला उर्फ डिंपल पॉल ने भी सोशल मीडिया पर बताया था कि साजिद ने उनके साथ गंदे मज़ाक किए और अनुचित हरकत की कोशिश भी की।

मरीना कुंवर
मॉडल और अभिनेत्री मरीना कुंवर ने कहा कि साजिद खान ने उन्हें भी अपने घर बुलाकर अनैतिक प्रस्ताव दिया था। मरीना के इस खुलासे के बाद भी इंडस्ट्री लंबी बहस छिड़ गई थी।
विज्ञापन

अहाना कुमरा - फोटो : इंस्टाग्राम
अहाना कुमरा
‘लिपस्टिक अंडर माई बुरखा’ फेम अहाना कुमरा ने बताया कि साजिद ने एक मीटिंग के दौरान उनसे अनुचित सवाल पूछे और असभ्य टिप्पणी की।

पत्रकार करिश्मा उपाध्याय 
पत्रकार करिश्मा उपाध्याय ने बताया कि साजिद ने इंटरव्यू के दौरान उनसे बेहद गंदी बातें कीं और उनकी सीमाओं का उल्लंघन किया।

साजिद खान पर कार्रवाई
लगातार बढ़ते आरोपों के बाद इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने साजिद पर एक साल का बैन लगाया। इस घटना के बाद इंडस्ट्री के कई लोग उनसे दूरी बनाने लगे। इन आरोपों के बाद उन्हें न केवल फिल्मों से दूर होना पड़ा बल्कि उनकी छवि को भी गहरा धक्का पहुंचा। कई फिल्म निर्माताओं ने उनसे दूरी बना ली और साजिद ने सार्वजनिक तौर पर भी खुद को पूरी तरह अलग कर लिया। इस विवाद के कारण उनकी फिल्में अधर में लटक गईं। 'हाउसफुल 4' जैसी बड़ी फिल्म से भी उन्हें हटा दिया गया था। इसके बाद लगभग सात साल तक साजिद खान पर्दे के पीछे ही रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें