फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara X Review: लोगों को पसंद आई प्यार और जुनून की कहानी, फैंस बोले- ‘मोहित सूरी वापस आ गए’

Fri, 18 Jul 2025 12:44 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Twitter Reaction: साल की चर्चित फिल्मों में शामिल ‘सैयारा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म को लेकर कैसा है फैंस का रिएक्शन।
विज्ञापन
अहान पांडे और अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी यादगार सुपरहिट लव स्टोरी देने वाले मोहित सूरी इस बार एक नई प्रेम कहानी के साथ लौटे हैं। फिल्म में इश्क, जुनून, दर्द और तड़प की कहानी को दिखाया गया है। ‘सैयारा’ पूरी तरह से एक रोमांटिक-लव स्टोरी है। फिल्म के गाने पहले से ही सुपरहिट हो चुके हैं, तो वहीं एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो जानते हैं कि इसे देखने वालों का कैसा है रिएक्शन और एक्स (ट्विटर) पर कैसे रिव्यू दे रहे हैं।

लोगों ने बताया- शानदार इमोशनल फिल्म

विज्ञापन

सैयारा देखकर लौटे अधिकांश लोग फिल्म से संतुष्ट नजर आ रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस फिल्म ने मुझे रुलाया और मुझे प्यार और भरोसे पर फिर से यकीन करना सिखाया है। यह एक शानदार इमोशनल फिल्म है। सिनेमाहॉल से एक वीडियो भी सामने आ रहा है, जिसमें एक शख्स फिल्म देखकर काफी भावुक हो गया और रोने लगा।
 


 

 

फैंस ने दिए साढ़े चार स्टार

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने फिल्म के संगीत, सिनेमेटोग्राफी और स्क्रीनप्ले की तारीफ करते हुए फिल्म को शानदार बताया। एक यूजर ने फिल्म को साढ़े चार स्टार देते हुए शानदार बताया। यूजर ने लिखा, ‘मोहित सूरी फिर से रोमांस जॉनर में वापस आ गए हैं।’ फैंस ने एक्टिंग और गानों की भी तारीफ की है।
 


 
 

अहान और अनीत की एक्टिंग से प्रभावित हुए लोग
एक प्रशंसक ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग की तारीफ करते हुए इसे एक मजबूत डेब्यू बताया है। साथ ही फिल्म को साढ़े चार स्टार भी दिए हैं। लोगों को अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। अधिकांश यूजर फिल्म को साढ़े चार स्टार लायक बता रहे हैं। 
 
 
 
 

 

लंबे वक्त बाद एक और लव स्टोरी लेकर लौटे मोहित सूरी
‘सैयारा’ के जरिए मोहित सूरी ने एक बार फिर लव स्टोरी और रोमांटिक जॉनर में वापसी की है। इस फिल्म के गाने पहले से ही लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘सैयारा’ से अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें