दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन
फिल्म 'सैयारा' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं और दोनों की ही यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म सैयारा का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन करीब 318 करोड़ रुपये है। वहीं, नेट कलेक्शन करीब 260.25 करोड़ रुपये है। वहीं, ओवरसीज यह फिल्म 86 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कारोबार 404 करोड़ रुपये हो गया है।
दूसरे वीकएंड पर जुटाया इतना कलेक्शन
फिल्म 'सैयारा' ने दूसरे वीकएंड पर भी शानदार कमाई की। दूसरे सप्ताहांत के कारोबार के मामले में इसने दंगल', 'पठान', 'संजू', 'बजरंगी भाईजान' और 'केजीएफ 2' को पीछे छोड़ दिया। 'सैयारा' ने दूसरे वीकएंड पर कुल 75.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। बता दें कि यह एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है।