फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahaan Panday: जश्न मनाने अहान संग शिलांग पहुंचे 'सैयारा' के निर्देशक, कहा- 'यहीं से सफर की शुरुआत हुई थी'

Tue, 30 Sep 2025 11:48 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohit Suri In shillong With Ahaan Panday: मोहित सूरी अहान पांडे के साथ इन दिनों शिलांग में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अहान पांडे की तारीफ की है और बताया है कि वह यहां क्यों आए हैं।
विज्ञापन
अहान पांडे, अनीत पड्डा, मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा रातों-रात स्टार बन गए। इन दिनों मोहित सूरी अहान पांडे के साथ शिलांग में हैं। फैंस इस बात को जानना चाहते थे कि आखिर दोनों शिलांग क्यों गए हैं। अब निर्देशक ने खुलासा किया है कि वे फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए वहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

जश्न मनाने के लिए शिलांग गए मोहित-अहान
मोहित सूरी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अहान पांडे की कुछ तस्वीरें साझा कीं हैं। इसमें वे शिलांग के द इवनिंग क्लब के बाहर पोज देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर मोहित सूरी ने बताया कि उनकी 'सैयारा' की यात्रा यहीं से शुरू हुई थी और वे 'सैयारा' की सफलता का जश्न मनाने के लिए उसी जगह पहुंचे हैं। उन्होंने लिखा 'कृष के से अहान पांडे तक! यहीं से सफर शुरू हुआ और हम इसकी कामयाबी का जश्न मनाने वापस आए हैं।

मोहित सूरी ने अहान पांडे की तारीफ की
पोस्ट में मोहित सूरी ने अहान पांडे के बारे में लिखा 'जब तुमने शुरुआत की थी तो तुम सेट पर बहुत शर्मा रहे थे। कृष के बनने के बाद अब तुम भीड़ से घिरे हो। अहान पांडे तुम्हें इस तरह देख कर बुहत फख्र होता है। इवनिंग क्लब मेरा साथ देने के लिए आपका बहुत शुक्रिया। हमने आपसे वादा किया था कि हम इसकी कामयाबी का जश्न मनाने यहां आएंगे। इसलिए हम यहां हैं।'
 

उदिता गोस्वामी ने अनीत पड्डा को याद किया
मोहित सूरी के पोस्ट शेयर करने के कुछ ही देर बाद उनकी पत्नी उदिता गोस्वामी ने फिल्म 'सैयारा' की अभिनेत्री अनीत पड्डा को टैग किया और लिखा कि हम आपको बहुत याद कर रहे हैं। अहान पांडे की मां डीना पांडे ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'आपने दिल जीत लिया।'

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: ऐश्वर्या राय से मिलकर खुश हुए इंफ्लूएंसर आदित्य मदीराजू, अभिनेत्री ने दिया खास तोहफा
विज्ञापन

अहान पांडे का वर्कफ्रंट
पिंकविला के मुताबिक अहान पांडे आदित्य चोपड़ा के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। नए प्रोजेक्ट का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे। इसमें एक्शन और रोमांस होगा। बताया जाता है कि आदित्य चोपड़ा ने ही अली को कहा कि वह अगली फिल्म में अहान पांडे को कास्ट करें। अहान की नई फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें