फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Humsafar Song Out Now: ‘सैयारा’ का नया गाना ‘हमसफर’ रिलीज, अहान-अनीत का दिखा रोमांटिक अंदाज

Tue, 24 Jun 2025 12:59 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Movie: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' का गाना 'हमसफर' रिलीज हो गया है, जिसमें उन्हें रोमांटिक अंदाज में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सैयारा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सैयारा' फिल्म के जरिए अहान पांडे फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नया गाना 'हमसफर' रिलीज हो गया है। इस गाने में अहान पांडे और अनीत पड्डा का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। 

एक-दूसरे में खोए दिखे दोनों सितारे

विज्ञापन

'सैयारा' फिल्म का नया सॉन्ग 'हमसफर' आज मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अहान पांडे और अनीत पड्डा का रोमांटिक लुक दिख रहा है, जिसमे अभिनेता अपनी पार्टनर का बेहद ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। 'हमसफर' गाने को आवाज दी है सचेत-परंपरा टंडन की जोड़ी ने। वहीं इस गाने को इरशाद कामिल द्वारा लिखा गया है। इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 
 


दो नए कलाकार फिल्मी दुनिया मे रख रहे कदम
‘सैयारा’ एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे मोहित सूरी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर अहान पांडे बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें मेकर्स ने दावा किया है कि ये इंटेंस लव स्टोरी जो आपका दिल तोड़ देगी और उसे भर भी देगी। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: पत्नी प्रियंका संग फोटो शेयर कर निक जोनस ने खुद को बताया भाग्यशाली, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन


कब रिलीज हो रही यह फिल्म?
मोहित सूरी के निर्दशन में बनी फिल्म 'सैयारा', जिसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। अब इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है, जो 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें