फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahaan Panday: मुंबई की सड़कों पर नजर आए ‘सैयारा’ स्टार अहान, फैंस के साथ खिंचाई फोटो

Wed, 06 Aug 2025 10:05 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ahaan Panday At Mumbai: ‘सैयारा’ से स्टार बने अहान पांडे की एक झलक पाने के लिए अब फैंस बेताब रहते हैं। बीती शाम अहान को मुंबई की सड़कों पर देखकर फैंस उनके साथ फोटो खिंचाने आ गए।
विज्ञापन
अहान पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘सैयारा’ की सफलता के बाद अहान पांडे बॉलीवुड के नए स्टार बन गए हैं। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को भी काफी पसंद किया गया। अब अहान पैपराजी के सामने भी काफी खुलकर आते हैं। बीती शाम अहान को मुंबई शहर में देखा गया। इस दौरान चेहरे पर मास्क लगाए अहान काफी डाउन टू अर्थ नजर आए और वो अपने आप को लो प्रोफाइल रखना चाह रहे थे। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ भी बड़े ही प्यार से फोटो क्लिक कराईं।

कैजुअल कपड़ों में आए नजर 

विज्ञापन

अहान पांडे इस दौरान खुद को लोगों और मीडिया से बचाए रखना चाह रहे थे। कैजुअल कपड़ों में अहान चुपचाप निकल रहे थे। हालांकि, इस दौरान जब पैपराजी ने उन्हें पहचान लिया और उनसे फोटो की अपील की तो उन्होंने फोटो क्लिक करवा ली। पैप्स ने उन्हें 'सैय्यारा' की सफलता पर बधाई दी, जिसका एक्टर ने गर्मजोशी से जवाब दिया और मुस्कुराते हुए सभी को थैंक्स कहा। 
 



 

 

300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है ‘सैयारा’
‘सैयारा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर 19 दिन पूरे कर चुकी ‘सैयारा’ 300 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है जबकि वर्ल्डवाइड कमाई में फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। फिल्म अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है और हालिया रिलीज फिल्मों से भी अधिक कमाई कर रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Saiyaara Collection Day 19: मंगलवार को धड़क 2 से भी ज्यादा रही 'सैयारा' की कमाई, 19वें दिन इतना रहा कलेक्शन

मोहित सूरी ने किया है ‘सैयारा’ का निर्देशन
‘सैयारा’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई है। एक लंबे वक्त से दर्शकों को एक ऐसी लव स्टोरी की जरूरत थी। इस जरूरत को ‘सैयारा’ ने पूरा किया है। थिएटर से कई वीडियो भी सामने आए जहां दर्शक फिल्म को देखकर अपनी भवनाओं पर काबू नहीं रख पाए। यही कारण है कि फिल्म 19 दिनों बाद भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें