फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara: 'सैयारा' से डिलीट हुआ अहान-अनीत का यह सीन, वायरल होते ही फैंस ने ओटीटी पर मांगा अनकट वर्जन

Tue, 09 Sep 2025 10:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Deleted Scene: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा से एक सीन डिलीट किया गया था जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब फैंस मांग कर रहे हैं कि इस सीन को भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म में दिखाया जाए।
विज्ञापन
सैयारा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'सैयारा' ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर गजब की सफलता हासिल की। अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी रातों-रात स्टारडम तक पहुंच गई। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया बल्कि इंडस्ट्री में भी इसे बड़े स्तर पर सराहा गया। थिएटर्स में 50 दिन पूरे करने के बाद अब यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। लेकिन ओटीटी रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसका एक डिलीटेड सीन वायरल हो गया, जिसने फैंस के बीच चर्चा और तेज कर दी है।
विज्ञापन


वायरल हुआ दोनों का डिलीटेड सीन
सोशल मीडिया पर सामने आए इस सीन में अनीत पड्डा का किरदार वाणी बत्रा अल्जाइमर की बीमारी से जूझते हुए शहर छोड़कर मनाली चली जाती है। वहां वह अहान पांडे के किरदार कृष कपूर को याद करते हुए अलीबाग में बिताए खुशनुमा लम्हों को याद करती है। यह इमोशनल सीन फिल्म के फाइनल कट में शामिल नहीं किया गया था। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज करने की मांग तेज कर दी।

ये खबर भी पढ़ें: The Bengal Files: मंगलवार को करोड़ों में रही 'द बंगाल फाइल्स' की कमाई, जानिए आज पांचने दिन का कलेक्शन
विज्ञापन


फैंस ने ओटीटी पर मांगा अनकट वर्जन
फैंस का कहना है कि अनीत पड्डा जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेस को फिल्म में पूरा स्क्रीन टाइम नहीं दिया गया। कई यूजर्स ने X (ट्विटर) पर लिखा कि उनकी सोलो परफॉर्मेंस के कई अहम सीन काट दिए गए, जो उनके और दर्शकों दोनों के साथ अन्याय है। एक यूजर ने लिखा- 'नेटफ्लिक्स को सिर्फ एक काम करना है, हमें पूरी फिल्म के अनकट सीन्स दिखाए।' वहीं, दूसरे ने कहा- 'बरबाद फीमेल वर्जन ने तो दिल ही तोड़ दिया, हमें पूरी फिल्म चाहिए।'





50 दिन की जर्नी पर क्या बोले स्टार्स?
बता दें 5 सितंबर को 'सैयारा' ने 50 दिन पूरे किए। इस मौके पर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ करियर का अहम पड़ाव नहीं रही, बल्कि ऐसा अनुभव भी रही जिसने उन्हें दुनिया से जोड़ दिया। दोनों ने कहा कि दर्शकों का प्यार उनके लिए जादू जैसा है और यह साबित करता है कि ईमानदारी और भावनाएं हर चीज से ज्यादा ताकतवर होती हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें