फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक-दूसरे पर बरसाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Fri, 18 Jul 2025 07:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aneet Padda And Ahaan Panday Post: 'सैयारा' फिल्म के चर्चित एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा ने तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे पर प्यार बरसाया है। देखें पोस्ट।

विज्ञापन
अनीत पड्डा और अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शुक्रवार को अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का गाना और दोनों एक्टर्स की लव स्टोरी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म की काफी तारीफें हो रही हैं। अब दोनों कलाकारों ने भी एक-दूसरे की तस्वीर शेयर करते हुए प्यार जताया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा। 

अनीत के लिए सबसे खूबसूरत हैं अहान

विज्ञापन

अनीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अहान पांडे की दो तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'बिना शर्त प्यार कुछ ऐसा ही होता है। दुनिया अहान पांडे की खूबसूरती देखेगी, लेकिन मुझे इसे करीब से देखने का सौभाग्य मिला है। मैं बहुत किस्मत वाली हूं, जो आप मेरी जिंदगी में हो। मेरे सबसे अच्छा दोस्त, मेरे सबसे पसंदीदा इंसान। अहाना मेरी जाना, वो तुम हो- मेरे सैयारा, मेरे सुपरस्टार। आपके होने से सब कुछ ठीक लगता है। मेरे पास कहने को सब कुछ है, लेकिन कहने जैसा कुछ भी नहीं।'



 

अहान ने अनीत को नया सितारा कहा
अहान पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अनीत पड्डा की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस पीले ड्रेस में नजर आ रही हैं और 'सैयारा' के पोस्टर की ओर इशारा कर रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘पीली ड्रेस वाली उस लड़की के लिए, जिनकी आंखों में दुनिया बसती है। अब हमारे पास एक नया सितारा है। आपने मम्मी-पापा को बहुत गर्व महसूस कराया है और यह सब आपने खुद किया है। मुझे उम्मीद है यह दुनिया आपको बहुत प्यार करेगी। सपोर्ट के लिए धन्यवाद- सीनियर। शुक्रिया, सितारों से भरी आंखों वाली लड़की।'

विज्ञापन




फिल्म के बारे में
'सैयारा' फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने पहली ही फिल्म से अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। सभी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। 'सैयारा' फिल्म में अहान और अनीत के अलावा कृष कपूर वाणी बत्रा भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें