सार
Sairat Fame Actress Rinku Rajguru New Look: मराठी फिल्म ‘सैराट’ के जरिए रिंकू राजगुरू रातों-रात स्टार बन गईं। लगभग 10 साल बाद फैंस ने उन्हें एक पब्लिक इवेंट में देखा। रिंकू का बदला हुआ अंदाज, स्टाइल देखकर फैंस चौंक गए।
साल 2016 में एक मराठी फिल्म ‘सैराट’ रिलीज हुई थी, फिल्म समाज में मौजूद जातिवाद को दिखाती है। इसका असर एक मासूस प्रेम कहानी पर कितना घातक होगा, यही फिल्म की स्टोरी लाइन थी। फिल्म में रिंकू राजगुरू ने लीड रोल निभाया था। हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी यह फिल्म पसंद आई। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रेस रिंकू राजगुरू को एक इवेंट में देखा गया, जहां नया लुक देखकर कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए।
छोटे बाल और बदला हुआ चेहरा
10 साल पहले जब रिंकू राजगुरू को दर्शकों ने फिल्म ‘सैराट’ में देखा था तो वह काफी मासूम नजर आती थीं। लेकिन अब उनका चेहरा पूरी तरह से टोंड हो चुका है, बाल भी एक्ट्रेस ने छोटे कर लिए हैं। लेकिन अब भी उनके अंदर 10 साल पुराना वाला चुलबुलापन बरकरार है।
फैंस ने जब रिंकू का वायरल वीडियो देखा तो उनके नए लुक को सराहा। वहीं कुछ यूजर्स को उनका नया अंदाज कुछ ज्यादा नहीं भाया।