फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत अभिनेत्री जरीन खान की इन आदतों की कायल थीं सायरा बानो, पोस्ट साझा कर लिखा भावुक नोट

Sat, 08 Nov 2025 02:49 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saira Banu Remembers Zarine Khan: दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने जरीन खान के निधन पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री के साथ अपने रिश्तों पर बात की। 

विज्ञापन
सायरा बानो पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जायद खान और ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन खान के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। सभी उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने दिवंगत एक्ट्रेस जरीन खान को याद करते हुए लंबा चौड़ा नोट लिखा है। साथ ही उन्होंने अपने अटूट रिश्तों के बारे में बात की। 

‘जरीन मेरे बहुत करीब थीं’

विज्ञापन

अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री रहीं सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने दिवंगत अदाकार जरीन खान के बारे में लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने कहा, ‘जरीन मेरे बहुत करीब थीं, वह एक प्यारी दोस्त थीं, जिनके साथ मैंने कई खूबसूरत पल बिताए।’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘हमारी सेहत खराब होने के बाद हमने मिलना-जुलना बंद कर दिया था। कई मौकों पर उन्होंने अपनी जिंदगी को संभाला। मुझे हमेशा लगता था कि उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।’
 


जरीन खान की इस आदत को पसंद करती थीं सायरा बानो
सायरा बानो ने कहा, ‘जरीन में मुझे जो बात सबसे ज्यादा पसंद आई, वह थी अपनी शादी को संभाले रखने में उनकी शांत और मजबूती। अब्बास (संजय खान) एक जिंदादिल इंसान थे, जिंदगी और रंगों से भरपूर और जरीन ने अपनी शांति और समझदारी से उनका साथ दिया। जिंदगी और शादी के बारे में उनका नजरिया वाकई शानदार था।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: क्या नेपोटिज्म का दाग धोना चाहते हैं करण जौहर? 500 ऑडिशन लेकर धर्मा प्रोडक्शन ने चुने दो नए चेहरे

सुलक्षणा पंडित को भी किया याद
पोस्ट के अंत में सायरा बानो ने अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका हाल ही में निधन हो गया था। उन्होंने लिखा, 'आज जरीन और सुलक्षणा, दोनों को याद करते हुए, मेरा दिल भारी, लेकिन प्यार से भरा हुआ है। वे बेहद ही शानदार महिलाएं थीं। मैं उनके साथ बिताए पलों को हमेशा संजो कर रखूंगी। ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति दे।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें