Saira Banu On Dilip Kumar's Death Anniversary: अभिनेता दिलीप कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर पत्नी सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें याद किया।
आज दिग्गज दिवांगत अभिनेता दिलीप कुमार की 5वीं पुण्यतिथि है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने दिलीप साहब को याद करते हुए पोस्ट साझा किया। इसके साथ ही अभिनेत्री ने उन्हें अपने जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा बताया। पढ़िए अभिनेत्री ने पोस्ट में क्या लिखा?
विज्ञापन
सायरा ने लिखा 'यादें कभी खत्म नहीं होतीं'
सायरा बानो और दिलीप कुमार का साथ लगभग 45 साल का रहा। शादी से लेकर दिलीप साहब से अंतिम वक्त तक सायरा उनके साथ रहीं। दिलीप साहब की पुण्यतिथि के दिन सायरा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जिंदगी की सबसे खूबसूरत बात यह है कि यह कभी पूरी तरह से खत्म नहीं होती। यह यादों में बनी रहती है और यादें, समय की तरह नहीं, बल्कि वफादार साथी की तरह होती हैं। वे बिना बुलाए लौट आती हैं, हर मुस्कान, हर नजर, हर शब्द को साथ लेकर, जैसे कुछ भी कभी खोया ही न हो। किसी को याद करना शायद इस बात का सबसे पक्का सबूत है कि उन्हें कभी भुलाया नहीं गया।'
Trending Videos
सायरा बानो, दिलीप कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम -@sairabanu
सायरा बोलीं- 'मैं उनकी शुक्रगुजार हूं'
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'साहिब के मेरी नजरों से दूर हुए पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन वह मेरी जिंदगी से कभी दूर गए ही नहीं। हमारे प्यार मे इतनी गहराई है कि समय भी इसे रोक नहीं सकता। इतनी शालीनता वाला साथ किसी की गैर-मौजूदगी में खत्म नहीं होता। वह वहां रहते हैं जहां मेरी यादें जाती हैं और मेरी यादें हर रोज उन्हीं के पास जाती हैं। मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।'
सायरा बानो और दिलीप कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@sairabanu
45 साल का रहा सायरा- दिलीप का साथ
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और एक्ट्रेस सायरा बानो की शादी 11 अक्टूबर 1966 में हुई थी। अपनी शादी से लेकर दिलीप जी की अंतिम यात्रा तक सायरा साये की तरह उनके साथ रहीं। सायरा सिर्फ 22 साल की थीं जब उन्होंने 44 साल के मशहूर अभिनेता से शादी की। हालांकि इस जोड़े की कोई संतान नहीं हुई। कई हिट फिल्मों में भी यह जोड़ा साथ नजर आया। फिल्म 'गोपी', 'सगीना', 'बैराग' में इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
सायरा बानो और दिलीप साहब के निकाह की तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम@sairabanu
98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
दिवांगत अभिनेता दिलीप कुमार लंबे समय से सांस संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। इसी बीमारी के साथ 98 साल की उम्र में उन्होंने 7 जुलाई 2021 को आखिरी सांस ली। उनकी पत्नी सायरा बानो ने अंतिम समय तक उनकी देखभाल की। मगर अंत में दिलीप कुमार सायरा को यादों के सहारे छोड़ अपनी अंतिम यात्रा पर निकल पड़े।