दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है, सितारों की तस्वीरें सामने आनी भई शुरू हो गई हैं। हाल ही में, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने अपने भाइयों तैमूर अली खान और जेह के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो दिवाली का सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जेह की प्यारी प्रतिक्रिया दर्शकों का ध्यान खींच रही है। आइए देखें क्या बोले रहे नेटिजंस।
तीनों भाइयों को दिखा प्यारा अंदाज
इब्राहिम अली खान ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में इब्राहिम अपने दोनों भाई तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान (जेह) के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में इब्राहिम ब्लैक शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं तैमूर रेड कलर के कुर्ते में दिखे, तो उनके सबसे छोटे भाई जेह ने एक हाथ में बोतल पकड़े शरारती अंदाज में दिख रहे हैं। उन्होंने सभी को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता ने एक शानदार कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, "तीनों भाई तीनों तबाही हैप्पी दिवाली।"
क्या बोले नेटिजंस?
इस तस्वीर के सामने आने के बाद यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'तीनों क्यूटीज एक फ्रेम में।' दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'सैफ अली खान प्रो+सैफ अली खान लाइट+ करीना कपूर खान प्रो।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्यूटनेस ओवरलोडेड हियर।'
यह खबर भी पढ़ें:
सगाई की अफवाहों के बीच रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ 'थामा' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं हुमा, साथ में दिए खूबसूरत पोज
तीनों भाइयों के बारे में
आपको बताते चलें कि इब्राहिम अली खान सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बेटे हैं। वहीं तैमूर और जेह, सैफ और करीना कपूर के बच्चे हैं।