फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान: करीना कपूर को बाइक राइड पर ले जाना अभिनेता को पड़ा भारी, सुनाया 'टशन' के सेट से जुड़ा किस्सा

Tue, 03 Nov 2026 03:33 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सैफ अली खान कुछ दिनों पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आए थे।
  • वहां उन्होंने करीना कपूर खान और अपनी पहली बाइक राइड का किस्सा शेयर किया था।
  • अभिनेता ने बताया था कि उस समय दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती थी।
विज्ञापन
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर बी-टाउन के पावर कपल में से एक हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने बताया था कि सैफ ने उन्हें चार बार प्रपोज किया था। वहीं, एक शो में एक्टर ने भी अभिनेत्री संग अपनी पहली बाइक राइड का एक मजेदार किस्सा सुनाया था। 
विज्ञापन


बता दें कि यह किस्सा साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान का है, जब दोनों लद्दाख में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त सैफ और करीना के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती थी और दोनों सिर्फ को-स्टार के तौर पर एक-दूसरे से मिलते थे। लेकिन एक बाइक राइड के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे सैफ आज भी याद करके हंसते हैं।
Trending Videos

सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan
क्या बोले सैफ अली खान?
दरअसल, सैफ अली खान हाल ही में मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ पहुंचे थे। शो के दौरान उन्होंने करीना के साथ अपनी पहली बाइक राइड का किस्सा साझा किया।

सैफ ने कहा, 'फिल्म 'टशन' की शूटिंग के शुरुआती दिनों में मेरी और करीना की ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। हम दोनों एक-दूसरे के साथ सिर्फ औपचारिक तरीके से पेश आते थे। इसी दौरान किसी ने मुझसे कहा कि मुझे करीना को बाइक राइड के लिए पूछना चाहिए, क्योंकि उन्हें मोटरसाइकिल बहुत पसंद हैं। उस समय मैंने लद्दाख में एक बाइक रेंट पर ली हुई थी। वहां की सड़कें बेहद खूबसूरत थीं और मैं अक्सर हेडफोन लगाकर बाइक से ही शूटिंग लोकेशन पर जाता था। एक दिन मैंने करीना से पूछा कि क्या वह मेरे साथ बाइक राइड पर चलना पसंद करेंगी। इस पर करीना ने खुशी-खुशी हां कह दिया।'

करीना कपूर खान और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना ने किया ये काम
सैफ ने आगे बताया, 'बाइक पर बैठने के बाद करीना का अंदाज कुछ अलग ही हो गया। जैसे ही मैंने बाइक चलानी शुरू की, करीना हर थोड़ी देर में मेरे कंधे या पीठ पर नाखून गड़ाकर मुझे रुकने के लिए कहने लगीं। वह बार-बार 'रुको, रुको' चिल्ला रही थीं। मैं जब भी बाइक आगे बढ़ाता, करीना मुझे धीरे चलाने और रुकने के लिए कहने लगती थीं।'

सैफ ने कहा, 'कुछ देर बाद परेशान होकर करीना ने कहा कि मुझे बाइक राइड बिल्कुल पसंद नहीं है। यह सुनकर मैं हैरान रह गया। मैंने सोचा कि अगर उन्हें बाइक राइड पसंद नहीं है तो फिर हम बाइक पर कर क्या रहे हैं? मुझे लगता है कि उस समय हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे, लेकिन करीना को बाइक पसंद नहीं आई थी।'
विज्ञापन

करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
सेट पर ही शुरू हुई थी प्रेम कहानी
बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर की प्रेम कहानी फिल्म 'टशन' के सेट पर ही शुरू हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद सैफ और करीना ने 'ओमकारा', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया। दोनों ने अक्टूबर 2012 में शादी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें