अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा’ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर सैफ काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अभिनेता ने जब से अपने पुश्तैनी घर, ‘पटौदी पैलेस’ का स्वामित्व वापस लिया है, तब से इसे म्यूजियम में बदलने की अटकलें भी तेज हो गईं। हालांकि, सैफ ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनके घर के लिए उनके दिल में एक बहुत ही खास जगह है।
सैफ ने क्या कहा?
अपने ऐतिहासिक घर ‘पटौदी पैलेस’ के महत्व के बारे में बात करते हुए, सैफ ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ‘विरासत के लिहाज से, यह घर समय के साथ अलग-अलग लोगों का रहा है। मेरे पिता एक नवाब पैदा हुए थे, वह एक नवाब थे। उन्होंने अपनी शर्तों पर जीवन जिया और वह सबसे अद्भुत व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि समय बदल गया है और उन्होंने घर को एक होटल को किराए पर देने का फैसला किया। मुझे याद है कि मेरी दादी मुझसे कहती थीं, 'ऐसा कभी मत करना'। इसका इतिहास है और यह ऐसी चीज है जिस पर मुझे गर्व है।’
Khosla Ka Ghosla: 18 साल बाद सिनेमाघरों में फिर धमाल मचाने आ रही 'खोसला का घोसला', इस दिन होगी दोबारा रिलीज
पिता की यादों से घर को सजाना चाहते हैं सैफ
अभिनेता ने आगे कहा, ‘मेरे दादा-दादी को वहीं दफनाया गया है, मेरे पिता को भी वहीं दफनाया गया है। यह मेरा पारिवारिक घर है। यहां बहुत सारे पुराने घर हैं, हम उन्हें दरबार हॉल कहते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह नाम पुराना हो गया है। मैं इसे लॉर्ड्स के हॉल के नाम पर लॉन्ग रूम कहना चाहता हूं। इस घर को पटौदी के सातवें नवाब और मेरे पिता ने बनवाया था। मैं यहां उनके क्रिकेट के मैदान और बल्ले लगाना चाहता हूं और मैं वास्तव में इस घर को उनकी आत्मा के साथ फिर से बनाना चाहता हूं। यह मेरा सपना रहा है, और यह लगभग पूरा हो चुका है।’
शर्मिला टैगोर रखती हैं घर के खर्च का ध्यान
कुछ समय पहले एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में सैफ की बहन सोहा अली खान ने कहा था कि उनकी मां, शर्मिला टैगोर, घर के खातों की देखरेख करती हैं। वह सभी व्यवस्थाओं को देखती हैं। उन्होंने साझा किया था कि वह घर का दैनिक और मासिक खर्च का हिसाब किताब रखती हैं।
Palak Sidhwani: पलक सिधवानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कहा अलविदा, निर्माताओं पर लगाया शोषण का आरोप