पिता के हमले के बाद सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को अस्पताल में देखा गया है। वहीं, अभिनेता की बिल्डिंग में भी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। अब हाल ही में, करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टाफ से पूछताछ करती नजर आ रही हैं।
सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर पर हमला किया गया है। यह उनके घर पर चोरी के प्रयास के कारण हुआ और उन्हें छह बार चाकू मारा गया। अभिनेता की टीम ने एक बयान जारी कर बताया कि वह अब सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं। पिता के हमले के बाद सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को अस्पताल में देखा गया है। वहीं, अभिनेता की बिल्डिंग में भी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। अब हाल ही में, करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टाफ से पूछताछ करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे सारा-इब्राहिम
अभिनेता की टीम के बयान में यह भी पुष्टि की गई कि करीना कपूर खान और बच्चे तैमूर और जेह सुरक्षित हैं। इस बीच, अब करीना का कल रात का एक वीडियो वायरल हो गया है। अभिनेत्री को पजामा में देखा जा सकता है। वह घर में कर्मचारियों से बात कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, यह उनके घर में रहने वाली एक हाउस हेल्पर थीं, जिसने एक घुसपैठिए को घर में घुसते देखा था। वहीं, पिता पर हमला होने के बाद सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
रात को दो बजे हुई यह वारदात
जब यह हुआ तब सैफ अली खान सो रहे थे। रात दो बजे करीब सैफ को जहांगीर के कमरे से आवाजें आईं तो वह उन्हें देखने गए। वहां एक व्यक्ति जहांगीर की हाउसकीपर अरियामा फिलिप्स उर्फ लीमा से झगड़ रहा था। जब सैफ यह देखने के लिए बाहर आए कि हंगामा किस बात को लेकर है, तो चोर और सैफ के बीच लड़ाई हो गई। इस वजह से उसने अभिनेता को चाकू मार दिया।
अभिनेता हैं खतरे से बाहर
बता दें कि अभिनेता के डॉक्टर ने एक बयान जारी कर बताया है कि उन्हें कुल छह चोटें आई हैं, जिसमें से एक गहरी चोट रीढ़ की हड्डी के पास भी लगी है। सैफ फिलहाल लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों की मानें तो सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।