फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangalavaar: अजय भूपति की 'मंगलवार' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है फिल्म

Tue, 18 Jul 2023 06:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछली बार फिल्म का फर्स्ट-लुक सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया था, जिसमें पायल राजपूत का लुक काफी वायरल हो रहा था। अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉकबस्टर फिल्म RX100 देने वाले निर्देशक अजय भूपति अपनी नई फिल्म ‘मंगलावर’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछली बार फिल्म का फर्स्ट-लुक सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया था, जिसमें पायल राजपूत का लुक काफी वायरल हो रहा था। अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि टीजर में क्या नजर आ रहा है।

विज्ञापन

 ‘मंगलावर’ का टीजर हुआ जारी
फिल्म का टीजर ग्रामीण परिवेश के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। कंटेंट के बारे में अपने स्वयं के बयानों को सही ठहराते हुए अजय ने टीजर में साबित कर दिया कि उन्होंने फिल्म निर्माण में ऐसी शैली का प्रयोग किया है, जो भारतीय सिनेमा में कभी नहीं देखी गई है। यह फिल्म 1990 के दशक के एक गांव पर आधारित एक हॉरर थ्रिलर बताई जा रही है। यह एक दक्षिण भारतीय फिल्म है और तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

Rani Mukerji: सिर्फ 17 की उम्र में रानी ने की थी 'कुछ-कुछ होता है'? एक्ट्रेस के दावे पर नेटिजन्स ने ली चुटकी

दर्शकों के बीच वायरल हो रहा है टीजर
टीजर की रिलीज के बाद निर्माता स्वाति रेड्डी गुनुपति और सुरेश वर्मा एम ने कहा, ‘हमारे निर्देशक अजय भूपति ने खुद को एक बार फिर एक अच्छे फिल्म निर्माता के रूप में साबित किया है। उन्होंने बेहतरीन विषयवस्तु वाली एक बेहतरीन फिल्म बनाई है। यह भारतीय सिनेमा की एक अगले लेवल की फिल्म होने जा रही है और टीजर का ट्रेंडिंग लिस्ट में होना इस बात का गवाह है। हमने 99 दिनों का शूट शेड्यूल पूरा किया है। 'कंतारा' फेम अजनीश लोकनाथ के संगीत ने इस प्रोजेक्ट में अहम योगदान दिया है।’

Monica Bedi: मोनिका बेदी के साथ काम करने से झिझक रहे कई निर्माता, बोलीं- अतीत ने किया मेरे भविष्य को प्रभावित

विज्ञापन

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि स्वाति रेड्डी गुनुपति और सुरेश वर्मा एम मुद्रा मीडिया वर्क्स और ए क्रिएटिव वर्क्स के तहत इस परियोजना का समर्थन कर रहे हैं। फिल्म में पायल राजपूत, श्रवण रेड्डी, चैतन्य कृष्णा, नंदिता स्वेता, अजय घोष और लक्ष्मण अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहानी में 30 किरदार हैं और हर किरदार को फिल्म में एक निश्चित स्थान मिला है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें