‘अनुपमा’ सीरियल की लीड फीमेल एक्ट्रेस रूपाली गांगुली हाल ही में तब सुर्खियों में आ गईं, जब उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन पर अपनी मां की शादी तोड़ने का आरोप लगाया। इस मामले में रूपाली ने ईशा को 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भी भेजा। अब कुछ दिनों बाद अभिनेत्री ने अपने निजी जीवन से जुड़े इस विवाद पर खुलकर बात की है।
रूपाली गांगुली ने दी अपनी पहली बार प्रतिक्रिया
रूपाली गांगुली इस विवाद पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी और इस पर खुलकर बात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में, जब उनके निजी जीवन से जुड़े विवाद पर उनके विचार पूछे गए, तो रूपाली गांगुली ने कहा कि यह सब चीजें उन्हें प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा, "अगर मैं आपसे कहूं कि ये चीजें मुझे प्रभावित नहीं करती हैं, तो मैं झूठ बोलूंगी। बेशक, ऐसी चीजें हमें प्रभावित करती हैं। आखिरकार, हम इंसान हैं। जब कोई हमारी पीठ पीछे एक छोटी सी टिप्पणी भी करता है, तो दुख होता है।"
Aaliyah Kashyap-Orry: आलिया की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी में ओरी का जलवा, अनुराग कश्यप संग दिया वो खास पोज
रूपाली ने कहा सच्चाई हमेशा जीतती है
रूपाली गांगुली ने आगे कहा, "जो लोग मुझसे प्यार करते हैं, वह ऐसा करते रहेंगे। अच्छे कर्म करते रहिए, अच्छी चीजें तुम्हारे साथ आज नहीं तो कल जरूर होंगी... हर कोई बुरे दौर से गुजरता है, बुरी चीजें होती हैं, लेकिन आखिरकार, सच्चाई हमेशा जीतती है।"
करोड़ रुपये का भेजा था नोटिस
रूपाली गांगुली ने ईशा को 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा था, जिसमें कहा गया कि उनके कार्यों ने रूपाली की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाया है और उनके करियर पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, जिसकी वजह से उन्हें काफी वित्तीय नुकसान हुआ है।" वहीं, नोटिस मिलने के बाद तुरंत बाद, रूपाली की सौतेली बेटी ने रूपाली से संबंधित अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सभी पोस्ट हटा दिए और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया।
Fahadh-Imtiaz Film: सामने आया फहद फासिल और इम्तियाज अली की फिल्म का नाम, यूरोप के इस शहर में होगी शूटिंग