बोलीं- 'यह सिर्फ किस्मत नहीं है'
रुबीना दिलैक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। रूबीना ने लिखा है, 'जब आप देखते हैं कि वर्षों बाद भी एक कपल प्यार में है, तो यह किस्मत नहीं है। यह अनगिनत समझौते, क्षमा, धैर्य और एक-दूसरे को चुनना है।-हर एक दिन। प्यार किस्मत नहीं है। यह कोशिश है। समझ है और और दो दिलों का एक साथ बढ़ना है'।
'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रही हैं रुबीना
वर्क फ्रंट की बात करें तो रुबीना कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रही हैं। रुबीना दिलैक ने अपने अभिय करियर की शुरुआत शो 'छोटी बहू' से की थी। वह बिग बॉस 14 की विजेता रहे चुकी हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अभिनव शुक्ला से साल 2018 शादी रचाई। कपल की दो बेटियां हैं। रुबीना हिमाचल प्रदेश के शिमला से हैं। उनके पिता गोपाल दिलैक लेखक हैं।