फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR Behind And Beyond Trailer: डॉक्यूमेंट्री में दिखा राजामौली का जादू, देखें RRR के पर्दे के पीछे की झलकियां

Tue, 17 Dec 2024 11:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

RRR Behind And Beyond Trailer: एसएस राजामौली की 2022 ब्लॉकबस्टर आरआरआर के निर्माताओं ने आरआरआर: बिहाइंड एंड बियॉन्ड के ट्रेलर जारी किया है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ट्रेलर पर्दे के पीछे की झलक पेश करता है।
विज्ञापन
आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड - फोटो : एक्स: @rrr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक एसएस राजामौली की 'आरआरआर' अपनी रिलीज के दो साल बाद भी चर्चा में बनी हुई है। निर्माताओं ने अब 'आरआरआर: बिहाइंड एंड बियॉन्ड' का ट्रेलर जारी किया है, जो इस फिल्म और इसके सफल ऑस्कर अभियान के पीछे के दृश्यों को दिखाता है।

विज्ञापन

हॉलीवुड से भी मिला प्यार
2022 में रिलीज हुई 'आरआरआर' ने वैश्विक स्तर पर सफलता हासिल की। अपने मनमोहक दृश्यों, भव्य एक्शन दृश्यों और मनोरम कथा के लिए जानी जाने वाली इस फिल्म ने दर्शकों के साथ-साथ हॉलीवुड के दिग्गज स्टीवन स्पीलबर्ग, जेम्स कैमरून और रूसो ब्रदर्स सहित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं से भी अपार प्यार और प्रशंसा हासिल की।

नाटू नाटू ने जीता था ऑस्कर
आरआरआर एक पावर-पैक मनोरंजन है, जो दोस्ती, देशभक्ति के विषयों को उजागर करता है, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण का शानदार अभिनय देखने को मिला। फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रिया सरन के विस्तारित कैमियो भी नजर आए। एमएम कीरवानी के भव्य संगीत स्कोर ने फिल्म में चार चांद लगाए, जिसमें नाटू नाटू ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया। यह इस श्रेणी में किसी भारतीय और साथ ही एशियाई गीत के लिए पहली जीत थी।

'आरआरआर' के सेट की झलक
'आरआरआर: बिहाइंड एंड बियॉन्ड' डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पीछे कलाकारों और तकनीशियनों के बेहतरीन प्रयासों को दिखाएगी। प्रतिष्ठित सेटों के निर्माण से लेकर रिहर्सल तक, जहां राम चरण और जूनियर एनटीआर ने नाटू नाटू के सिंक्रोनाइज्ड स्टेप्स को परफैक्ट किया, डॉक्यूमेंट्री 'आरआरआर' के सेट पर हुए जादू की एक झलक पेश करती है।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस जैसे कलाकारों की टुकड़ी थी। 25 मार्च, 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। 'आरआरआर: बिहाइंड एंड बियॉन्ड' 20 दिसंबर, 2024 को चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें