फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: रोजलिन खान ने किया अंकिता लोखंडे पर मानहानि का केस, राखी सावंत को लेकर किए कई खुलासे

Thu, 13 Feb 2025 09:27 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे पर मॉडल रोजलिन खान ने मानहानि का मुकदमा किया है। उन्होंने कहा कि हिना खान से 15 घंटे की सर्जरी से जुड़ा सवाल करने पर अंकिता ने मेरे चरित्र पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे- रोजलिन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रोजलिन खान ने अंकिता लोखंडे पर मानहानि का मुकदमा कर दिया है। उन्होंने बताया कि अंकिता लोखंडे ने रोजलिन को 'चीप' कहा। रोजलिन ने हिना खान के साथ चल रहे विवाद पर राखी सावंत को भी घसीटा और कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे पर किया मुकदमा
रोजलिन ने सोशल मीडिया पर इस कानूनी कार्रवाई के दस्तावेज साझा किए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा कि हिना खान के कैंसर के इलाज को लेकर मैंने कई सारे सवाल किए। इस मामले पर अंकिता लोखंडे ने मुझे चीप कहा और हिना से उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा। रोजलिन ने कहा, इतना ही नहीं कुछ फैन पेज को मेरे पेज पर गलत कमेंट करने के लिए भी कहा गया।

रोजलिन ने हिना खान की आलोचना की - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan, rozlynkhan
हिना खान पर उठाए सवाल
रोजलिन ने बताया कि इन चीजों से परेशान होकर अब मैंने स्थानीय पुलिस स्टेशन को इस बारे में सूचित किया है। हालांकि, इतने तमाशे के बाद भी हिना ने नहीं बताया कि 15 घंटे तक ऐसी कौन सी सर्जरी हुई। उन्होंने सवाल उठाए कि कीमोथेरेपी और सुपर मेजर सर्जरी के ठीक बाद स्कूबा डाइविंग, स्नो स्लाइडिंग और सभी प्रकार के स्टंट करना कैसे संभव था।


विज्ञापन

राखी सावंत को लेकर की बात
अभिनेत्री हिना खान ने राखी सावंत को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि राखी सावंत मेरे और हिना के बीच चल रहे विवाद में घुसकर इसे बढ़ाने का काम कर रही हैं। रोजलिन ने कहा, 'राखी सावंत अवसर देखने वाली अभिनेत्री हैं। पूरा देश उनके बारे में जानता है, जिस बारे में मुझे कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। उनके ऊपर कई जगहों का उधार भी है। मैं इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के कुछ पेपर्स दिखा चुकी हूं, जो बताते हैं कि कैसे उनके खिलाफ भारत आते ही गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था। मुझे जो कहना था, मैं कह चुकी हूं, इससे ज्यादा वो मेरा टाइम और मेरा ध्यान डिजर्व नहीं करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें