फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा: यह दर्द है या साजिश? बिना नाम लिए कोमल रानी ने सुनीता पर लगाए आरोप; कहा- अपने पति को जान से मारने

Sat, 26 Sep 2026 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Komal Rani On Dating Rumors: गोविंदा का नाम उनकी आगामी फिल्म 'रूपा' की सह-अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार से जोड़ा जा रहा है। अफेयर की अफवाहों पर गोविंदा ने बीते दिनों गुस्सा जाहिर किया था। अब कोमल रानी ने भी चुप्पी तोड़ दी है।
विज्ञापन
कोमल रानी स्वर्णकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। उनका नाम कोमल रानी स्वर्णकार से जोड़ा जा रहा है। गोविंदा की पत्नी सुनीता भी एक्टर पर कथित तौर पर शादी से बाहर अफेयर जैसे आरोप लगा चुकी हैं। बीते दिन गोविंदा और कोमल रानी लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद इनकी डेटिंग रूमर्स को और हवा मिली। अफेयर की अटकलों के बीच रानी स्वर्णकार ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

कोमल रानी-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कोमल रानी ने सुनीता आहूजा पर साधा निशाना?
कोमल रानी से नाम जोड़े जाने पर बीते दिनों गोविंदा ने एक इंटरव्यू में नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने इसे समाज में अपनी छवि खराब करने की एक साजिश बताया था। अब कोमल रानी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे अप्रत्यक्ष रूप से गोविंदा की पत्नी पर निशाना साधती नजर आई हैं। 

कोमल रानी - फोटो : इंस्टाग्राम
कोमल ने लिखा- 'ऐसी औरतों की बद्दुआ किसी को नहीं लगती'
कोमल रानी ने आज शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है। इसमें वे लिखती हैं, 'जो औरत वर्षों से अपने ही पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआ किसी को नहीं लगती। जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता। हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कि 'कौआ तुम्हारा कान ले गया' वे कौए के पीछे भागने लगेंगे'

पूछा- क्या यह सच में कोई दर्द है?
कोमल ने आगे लिखा है, 'मुझे समझ नहीं आता कि कोई औरत किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां उस दर्द को ठीक करने की कोशिश करने के बजाय, उसे सबके सामने दिखाने में ही उसे मजा आता है। क्या यह सच में कोई दर्द है या कोई सोची-समझी साजिश? किसी आदमी को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, घर पर बैठने और बर्बाद होने के लिए मजबूर करना, उसे पूरी तरह अलग-थलग कर देना और मौत के कगार पर पहुंचा देना। मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है। 
विज्ञापन

सुनीता आहूजा-कोमल रानी - फोटो : इंस्टाग्राम
नसीहत दी- 'मेरा नाम इस्तेमाल करना बंद करो'
कोमल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, 'क्या ऐसी औरतें मानसिक रूप से बीमार होती हैं? या वे बस जरूरत से ज्यादा चालाक होती हैं और उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि जो काम वे बंद दरवाजों के पीछे नहीं कर पाईं, उसे वे सबके सामने आकर और लोगों की सहानुभूति हासिल करके कर सकती हैं? अपने एजेंडे के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद करो। भगवान हर भले आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए'।
कोमल ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है। मगर, गोविंदा और अपने अफेयर की अटकलों के बीच उन्होंने जो क्रिप्टिक पोस्ट किया है, उसे एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें