फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronit Roy: सीरियल 'अनुपमा' में दिखेंगे नए 'वनराज शाह', सुधांशु पांडे की जगह लेंगे रोनित रॉय?

Wed, 16 Jul 2025 02:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupamaa: टीवी अभिनेता रोनित रॉय के सीरियल 'अनुपमा' में एंट्री लेने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोनित शो में वनराज शाह बनकर आएंगे।
विज्ञापन
रोनित रॉय - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर टेलीविजन शो ‘अनुपमा’ को लेकर एक बार फिर से चर्चे होने लगे हैं। कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट लाते हुए मेकर्स ने अब अभिनेता रोनित रॉय को शो का हिस्सा बनाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अब वनराज शाह की भूमिका निभाएंगे, जिसे पहले अभिनेता सुधांशु पांडे निभा रहे थे। सुधांशु की विदाई के बाद से ही ये किरदार पर्दे से गायब था, लेकिन अब शो में नई जान डालने के लिए रोनित रॉय की एंट्री होने जा रही है।
विज्ञापन


रोनित रॉय की शो में होगी एंट्री
पिछले कुछ समय से 'अनुपमा' की टीआरपी में गिरावट देखी गई थी, खासकर जनरेशन लीप के बाद दर्शकों की रुचि में कमी आई थी। इस कारण मेकर्स ने फैसला लिया है कि पुराने पसंदीदा किरदारों को दोबारा लाया जाए। रोनित रॉय जैसे अनुभवी और लोकप्रिय अभिनेता की एंट्री को दर्शकों के साथ शो को फिर से जोड़ने की एक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। खबरों की मानें तो कसौटी जिंदगी की' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे सुपरहिट शोज में दमदार अभिनय के लिए पहचान बनाने वाले रोनित रॉय अब 'अनुपमा' में एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर लौटने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Humaira Asghar: 10 लाेगों को भेजा एक ही मैसेज, नहीं मिला जवाब; हुमैरा की पासवर्ड वाली डायरी से खुलेंगे कई राज
विज्ञापन


अनुपमा ने की नई शुरुआत
वहीं शो की लीड किरदार 'अनुपमा' अब भी अपनी जगह कायम हैं और मुंबई में एक नई जिंदगी की शुरुआत करती दिखाई दे रही हैं, जिसमें खाना पकाने और डांस के जरिए वो अपने सपने को जीने की कोशिश कर रही हैं।

गौरव खन्ना की वापसी की अटकलें 
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर ये अटकलें भी तेज हैं कि अभिनेता गौरव खन्ना, जो शो में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभा रहे थे, वो जल्द ही वापसी कर सकते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनका शो से जाना सिर्फ एक 'कॉमा' था, फुलस्टॉप नहीं जिससे फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

'क्योंकि...' को रोनित ने किया मना?
बता दें 25 वर्षों बाद जब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का रिबूट वर्जन फिर से आ रहा है तो ये भी रिपोर्ट्स आईं कि रोनित ने शो को करने से मना कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमर उपाध्याय से पहले मिहिर के रोल के लिए रोनित को ही अप्रोच किया गया था। ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रोनित ने साफ किया था कि वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के रिबूट वर्जन का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि शो को दोबारा लाया जा रहा है लेकिन फिलहाल वो इसके लिए उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें