फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronit Roy: संघर्ष के दिनों को याद कर रो पड़े रोनित रॉय, खाने के नहीं थे पैसे, बोले- ‘एक दिन रोटी-प्याज…’

Sat, 12 Jul 2025 01:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ronit Roy Struggle Days: हाल ही में अभिनेता रोनित रॉय अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष को याद कर भावुक हो गए। एक समय था, जब उनके पास खाने के पैसे तक नहीं थे। चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या बताया। 

विज्ञापन
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन की दुनिया के जाने-माने अभिनेता रोनित रॉय ने साल 1992 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्टर टीवी और फिल्मी जगत के मशहूर अभिनेताओं में शुमार हो गए। हाल ही में रोनित रॉय ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि वह एक वक्त का खाना खाकर दिन गुजारना पड़ता था। उन दिनों को याद करते हुए अभिनेता काफी भावुक हो गए। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

एक दिन में एक बार ही खा पाते थे अभिनेता

विज्ञापन

रोनित रॉय हाल ही में हिंदी रश के साथ एक बातचीत में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा, ‘बांद्रा स्टेशन के बाहर एक मशहूर ढाबा है। मैं हर रात वहां खाना खाता था, वो भी दिन में सिर्फ एक बार, क्योंकि मैं उतना ही खा सकता था।’ इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि उस ढाबे में हर दिन का अलग-अलग मेनू था और सभी का रेट अलग-अलग।

यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सैफ पर हमले के बाद करीना कपूर की कार पर भी हुआ था अटैक, रोनित रॉय ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन


रोटी और प्याज खाने को सोचा
आगे बातचीत में एक्टर ने बताया, ‘एक दिन, मैं वहां ढाबे में गया और वहां काम करने वाले एक व्यक्ति से सिर्फ दो रोटी और एक प्याज मांगा ,क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं बचे थे। लेकिन उसने मुझे दाल भी दी और कहा, 'यह मेरी तरफ से है।' वह पल मेरे जहन में बस गया।’ इस वाकये को याद करते हुए अभिनेता काफी भावुक हो गए। 


पहली बार मिले इतने पैसे
आपको बताते चलें कि रोनित रॉय ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1992 में 'जान तेरे नाम' से किया था। अभिनेता ने बताया कि उन्हें उनकी पहली फिल्म के लिए 50,000 रुपये मिले थे, जो एक्टर की जिंदगी का सबसे बड़ा पल था। हालांकि, अभिनेता की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके साथ ही एक्टर को कई टीवी सीरिल्स से भी काफी पहचान मिली, जैसे- ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें