फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Roy: 30 साल बाद दूरदर्शन के इस शो का आएगा सीक्वल, अभिनेता रोहित रॉय ने किया एलान

Sun, 06 Apr 2025 06:38 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Swabhimaan 2: दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो 'स्वाभिमान’ के सीक्वल का एलान अभिनेता रोहित रॉय ने एलान कर दिया है। शो के 30 साल पूरे होने पर उन्होंने इसकी घोषणा की।
 
विज्ञापन
स्वाभिमान - फोटो : इंस्टाग्राम @rohitboseroy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से 30 वर्ष पहले दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो 'स्वाभिमान’ का सीक्वल आने वाला है। इसकी घोषणा शो के अभिनेता रोहित रॉय ने की। रोहित रॉय ने इस शो से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। 6 अप्रैल को इस शो ने जब अपने 30 साल पूरे किए तो अभिनेता ने खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट साझा की।

विज्ञापन

मनाया प्रोफेशनल जन्मदिन
रोहित रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने इस खास दिन को अपना प्रोफेशनल जन्मदिन बताया। रोहित ने लिखा, ‘आज फिर से मेरा जन्मदिन है! बेशक मेरा पेशेवर जन्मदिन! आज से 30 साल पहले, 6 अप्रैल 1995 को  दूरदर्शन पर ‘स्वाभिमान’ रिलीज हुआ और पूरे देश में तहलका मचा दिया। साथ ही ऋषभ मल्होत्रा (उनके किरदार) का जन्म हुआ!’ 


यह खबर भी पढ़ें: The Raja Saab Postponed: एक बार फिर खिसकी 'द राजा साब' की रिलीज डेट, अब इस साल दस्तक नहीं देगी प्रभास की फिल्म

विज्ञापन

फैंस का जताया आभार
प्रशंसकों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए रोहित ने लिखा, ‘तीन दशक बाद भी प्यार बरसता रहा है। मैं अपने प्रशंसकों को उनके लगातार प्यार और स्नेह के लिए जितना भी धन्यवाद दूं, कम है। किसी से प्यार करने के लिए 30 साल बहुत लंबा समय होता है। इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। मैं इस जीवन में कभी भी आपका ऋण नहीं चुका पाऊंगा। मैं आज जो कुछ भी हूं, वह आपकी वजह से और आपके प्यार की वजह से हूं। आपका सच्चा, ऋषभ मल्होत्रा।"



यह खबर भी पढ़ें: Avneet Kaur Video: सो कर उठते ही अवनीत कौर करने लगीं डांस? वायरल हो रहा वीडियो


'स्वाभिमान 2’ का एलान
मशहूर टीवी शो के सीक्वल की घोषणा करते हुए रोहित ने कहा, ‘स्वाभिमान 2’ जल्द ही आ रहा है!’ हालांकि सीक्वल के बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह देखना रोमांचक होगा कि कहानी कैसे आगे बढ़ती है और क्या रोहित इसमें ऋषभ मल्होत्रा के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए दिखाई देते हैं? इस शो में अभिमन्यु सिंह, अंजू महेंद्रू, दीपक पाराशर, निशि मल्होत्रा, कुनिका, चन्ना रूपारेल, विनोद पांडे, प्रभा सिन्हा और शीतल ठक्कर मुख्य कलाकारों में शामिल थे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें