सोशल मीडिया पर आए अलग-अलग रिएक्शन
रॉबर्ट पैटिनसन के नाम का एलान जैसे ही जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए हुआ, इस पर नेटिजंस और एक्टर के फैंस के रिएक्शन भी आने लगे। रॉबर्ट के प्रशंसक बेहद खुश हैं। 'ट्वाइलाइट' से लेकर 'द बैटमैन', 'गुड टाइम' और 'द ओडिसी' तक अलग-अलग किरदार निभा चुके रॉबर्ट को अब जासूस के रूप में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। वहीं, कुछ क्रिटिक्स ने एक्टर की कास्टिंग पर सवाल भी उठाए हैं। इस बीच ब्रिटेन के शाही परिवार ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
शाही परिवार ने क्या कहा?
रॉबर्ट को बॉन्ड के रूप में चुने जाने पर इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग राय आ रही है। जेम्स बॉन्ड के रूप में रॉबर्ट पैटिनसन की कास्टिंग पर ब्रिटेन के शाही परिवार ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस किरदार के लिए एक्टर को चुने जाने पर अप्रूवल दे दिया है। एक्स पोस्ट में लिखा है, 'मैजेस्ट्री की सीक्रेट सर्विस में स्वागत किया'।
रॉबर्ट पैटिनसन ने क्या कहा?
खुद अभिनेता रॉबर्ट ने भी इस महत्वपूर्ण जासूस के किरदार को निभाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसे जिंदगी का लाइफटाइम सम्मान कहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'इसकी उम्मीद नहीं थी'। एक यूजर ने लिखा है, 'रॉबर्ट जासूस के रूप में शानदार लगेंगे'।
सवाल भी उठे, यूजर ने कहा- 'बॉन्ड वाली वाइब नहीं'
रॉबर्ट को जेम्स बॉन्ड के रूप में चुने जाने पर हर कोई खुश नहीं है। कुछ लोग उनकी कास्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं और इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने लिखा है, 'यह सच में एक शॉक जैसा है। रॉबर्ट पर अभी भी शक है। मुझे उससे बॉन्ड वाली वाइब नहीं मिलती। और न ही बैटमैन वाली'। एक यूजर ने लिखा है, 'वे जेम्स बॉन्ड नहीं, बल्कि बॉन्ड विलेन के रूप में अच्छे लगते'। कुछ यूजर्स ने उनकी कास्टिंग को बहुत निराशाजनक और बिना सोचे-समझे किया गया चुनाव बताया। कुछ कहा कहना है कि रॉबर्ट पहले से ही बैटमैन का रोल कर रहे थे। ऐसे में सवाल उठाया जा रहा है कि एक ही एक्टर को कई आइकॉनिक कैरेक्टर के लिए क्यों चुना जाना चाहिए?
'ट्वाइलाइट' का पुराना सीन हो रहा वायरल
रॉबर्ट पैटिनसन के अगले जेम्स बॉन्ड के तौर पर कन्फर्म होने के साथ ही फैंस को 'ट्वाइलाइट' का एक पुराना सीन याद आ गया है, जिसकी क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यूजर्स सोच रहे हैं कि क्या फ्रैंचाइजी ने अनजाने में उनके अगले बड़े रोल का संकेत पहले ही दे दिया था?