ब्रैड पिट
अभिनेता ब्रैड पिट ने रॉबर्ट की कास्टिंग का समर्थन किया है। साथ ही उनके अब तक के करियर के दौरान किए गए उनके फैसलों की तारीफ की। एक्स्ट्रा टीवी से बात करते हुए ब्रैड पिट ने कहा, 'मुझे यह आइडिया बहुत पसंद है। मुझे वे पसंद हैं, जो वह कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह रियल हैं'। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रॉबर्ट की बॉन्ड फिल्म में विलेन का रोल करेंगे, तो पिट ने कहा, 'मैं वह करना चाहूंगा'।
राल्फ फिएन्स
राल्फ फिएन्स ने रॉबर्ट की कास्टिंग पर रिएक्शन दिया। उन्होंने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। एक्टर ने रॉबर्ट पैटिनसन और उनके अभिनय की तारीफ की। मगर, साथ ही कहा कि बॉन्ड के रूप में उन्हें देखकर दर्शकों को तालमेल बिठाने में वक्त लग सकता है।
अमेजन के प्रेसिडेंट ने क्या कहा?
अमेजन के प्रेसिडेंट और सीईओ एंडी जेसी ने कहा कि वे पैटिनसन को अगले बॉन्ड के तौर पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने रॉबर्ट को अपनी पीढ़ी के सबसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकारों में से एक बताया।
जॉर्ज लेजेनबी ने क्या कहा?
बॉन्ड फिल्म में नजर आ चुके एक्टर जॉर्ज लेजेनबी ने भी रिएक्शन दिया है। 'ऑन हर मैजेस्टीज सीक्रेट सर्विस' में जासूस का रोल निभाने वाले जॉर्ज ने पैटिनसन को यह रोल मिलने पर बधाई दी। उन्होंने रॉबर्ट का एक्सक्लूसिव क्लब में स्वागत किया। आगे कहा, 'रॉबर्ट, दुनिया के सबसे एक्सक्लूसिव क्लब में आपका स्वागत , लेकिन याद रखना एन्जॉय करना'।
शाही परिवार ने क्या कहा?
रॉबर्ट को बॉन्ड के रूप में चुने जाने पर इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग राय आ रही है। जेम्स बॉन्ड के रूप में रॉबर्ट पैटिनसन की कास्टिंग पर ब्रिटेन के शाही परिवार ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस किरदार के लिए एक्टर को चुने जाने पर अप्रूवल दे दिया है। एक्स पोस्ट में लिखा है, 'मैजेस्ट्री की सीक्रेट सर्विस में स्वागत किया'।
Welcome to His Majesty's Secret Service, Mr Bond.
— The Royal Family (@RoyalFamily) November 16, 2026