फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robert De Niro: रॉबर्ट डी नीरो उतरे बाइडन के समर्थन में, डोनाल्ड ट्रंप को दिया 'अत्याचारी शासक' का खिताब

Wed, 29 May 2024 08:42 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो अपने अभिनय के अलावा हॉलीवुड में अपने बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक ही शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जो बाइडन के प्रति अपना सर्मथन जाहिर करते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक अत्याचारी शासक का टैग दिया। 
 
विज्ञापन
रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता ने मैनहट्टन कोर्टहाउस के बाहर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ एक सनसनीखेज बयान दिया है। साथ ही साथ वे जो बाइडन के समर्थन में भी बोलते नजर आए। रॉबर्ट डी नीरो ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं। 
विज्ञापन


ट्रम्प को दिया अत्याचारी का खिताब 
अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो अपने अभिनय के अलावा हॉलीवुड में अपने बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक ही शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जो बाइडन के प्रति अपना सर्मथन जाहिर करते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक अत्याचारी शासक का टैग दिया। वे उस प्रेस वार्ता में बिना किसी को सूचित किए ही पहुंचे थे। उस वक्त वहां डोनाल्ड ट्रम्प के गुप्त धन मुकदमे में समापन बहस हो रही थी।

Sony India: डिज्नी स्टार के गौरव बनर्जी ने ली एनपी सिंह की जगह, नियुक्त किए गए सोनी इंडिया के नए सीईओ
विज्ञापन


जोकर को शासक नहीं बना सकते 
रॉबर्ट डी नीरो उस प्रेस वार्ता में कहा, 'डोनाल्ड ट्रम्प जब साल 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़े थे तब वे किसी जोकर के जैसे लग रहे थे। वे एक मजाक का विषय बनकर रह गए थे। ऐसा लग रहा था कि विदूषक राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ रहा है, लेकिन हम हर बार ऐसा होते हुए नहीं देख सकते हैं। ये बात आपको भी पता है अगर जब भी हम इन विदूषकों को गंभीरता से नहीं लेते हैं तब यही विदूषक आगे चलकर शातिर तानाशाह बन जाते हैं'। 
विज्ञापन


Prithviraj Kapoor: कपूर खानदान के पहले सुपरस्टार थे पृथ्वीराज, पाकिस्तान के पंजाब से मुंबई में किस्मत आजमाई

हमारे पास मौका है 
रॉबर्ट डी नीरो अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'हमें इतिहास से सीखना चाहिए। जब भी पहले किसी भी जोकर के हाथ में सत्ता आई है उसे उस सत्ता का दुरूपयोग ही किया है। हम किसी ऐसे शख्स के हाथों में देश नहीं सौंप सकते हैं। अब ट्रम्प के मजाक पर कोई नहीं हंस रहा है। अगर वे दोबारा चुनकर सत्ता में आ जाते हैं तो देश में सच में गृहयुद्ध की स्तिथि बन जाएगी। मेरे बातों पर यकीन करिए'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें