फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल का नाम सुनते ही शरमा गईं आरजे महवश, रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 14 Jun 2025 01:42 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

RJ Mahvash Viral Video: हाल ही में आरजे महवश का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे चहल के बारे में सवाल पूछा गया है।

विज्ञापन
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच बीते कुछ महीनों से अफेयर्स की खबरें चल रही हैं। इस बात को लेकर महवश के रिएक्शंस भी बहुत हद तक संदेश देते नजर आते हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चहल का नाम सुनते ही उनकी चेहरे पर एक अलग ही नूर दिखता है। इसे लेकर यूजर्स भी शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए देखें वीडियो। 

क्या है वायरल वीडियो? 

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल संग डेटिंग की अफवाहों के बीच बीते शुक्रवार को आरजे मवहश का एक वीडियो सामने आया है। उस दौरान पैपराजी ने उनसे पूछा कि भाई कहां हैं यानी कि उनके दोस्त चहल, इसके बाद महवश ने बिना कुछ बोले हल्की सी मुस्कान देते हुए शरमा गईं और वहां से चली गईं। उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 


यूजर्स दे रहे रिएक्शंस
आरजे महवश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर नेटिजंस की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि दोस्त मत बोले बॉयफ्रेंड बोलो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि शरमा गई। इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया कि फेमस होने का तरीका इच्छा है। वहीं अन्य यूजर्स भी चहल का नाम लेकर दोनों के रिश्तों को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

क्रिकेट से पुराने नाते का किया था जिक्र

विज्ञापन

आरजे महवश के ऊपर यूजर्स द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि वो चहल का नाम लेकर प्रसिद्ध होना चाहती हैं। इसके जवाब में महवश ने बीते दिनों अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि वो साल 2019 से क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं, कृपया इस पर रिसर्च करें। साथ ही बताया कि वह किसी के नाम का फायदा नहीं उठा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें