फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजे महवश की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ की हुई घोषणा; इस एक्टर के साथ फरमाएंगी इश्क

Wed, 10 Dec 2025 11:59 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

RJ Mahvash Debut Movie: सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर आरजे महवश अब बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। आज उनकी पहली फिल्म की घोषणा हो गई है। जानिए किस हीरो के साथ आएंगी नजर…
विज्ञापन
आरजे महवश की पहली फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम-@rj.mahvash और remodsouza
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड आरजे महवश अब बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ की घोषणा आज हो गई है। इस फिल्म को कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा करते हुए एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया है।

विज्ञापन

 

जितेंद्र कुमार के साथ बनेगी महवश की जोड़ी
फिल्म को प्रस्तुत करने वाले कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा ने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में जितेंद्र कुमार की आवाज में वॉइस ओवर है, जो फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म में जितेंद्र कुमार गुलाब हकीम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि आरजे महवश नगमा का किरदार निभाएंगी। हालांकि, आरजे महवश की झलक अभी नहीं दिखी है। वहीं जितेंद्र कुमार भी सिर्फ एक तस्वीर में नजर आए हैं। वीडियो में सिर्फ फिल्म के मेकर्स और कास्ट का खुलासा हुआ है। अनाउंसमेंट वीडियो में जितेंद्र कुमार गुलाब और नगमा की मोहब्बत की कहानी का परिचय देते हैं।

पर्दे पर दिखेगी गुलाब और नगमा की अनोखी मोहब्बत
इस अनाउंसमेंट वीडियो को शेयर करते हुए रेमो डिसूजा ने कैप्शन में लिखा है, ‘गुलाब और नगमा की मोहब्बत। एक ऐसी मोहब्बत जिसमें जान कम है, लेकिन जुनून ज्यादा है। गुलाब में मोहब्बत का कीड़ा है और नगमा में एक कुदरत का। दिल धड़कता है, कहानी मोड़ लेती है और प्यार जिद दिखाता है और उसी जिद में दिल धड़कते हैं। प्रस्तुत करते हैं- टेढ़ी है पर मेरी है।’
विज्ञापन


रेमो डिसूजा ने प्रस्तुत की है फिल्म
रेमो डिसूजा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन जयेश प्रधान ने किया है। जबकि फिल्म में संगीत नेशनल अवॉर्ड विनर संगीतकार इस्माइल दरबार ने दिया है। ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ आरजे महवश की पहली फिल्म है। इस फिल्म से महवश बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें ‘पंचायत’ के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार प्रमुख भूमिका में होंगे। फिल्म की अभी सिर्फ घोषणा हुई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें