क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, आरजे महवश
- फोटो : इंस्टाग्राम@rj.mahvash
रिलेशनशिप पर कही ये बात
जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी उनका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ा था, तो महवश ने साफ इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं था। मैं दोस्ती को बहुत अहमियत देती हूं। उस समय वह अपने जीवन के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और हमने सिर्फ एक अच्छे दोस्त की तरह उनका साथ दिया।’
आरजे महवश, युजवेंद्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों शुरू हुई थीं डेटिंग की अफवाहें?
दरअसल, युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को कई बार साथ देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तेज हो गई थीं। खासकर धनाश्री वर्मा से चहल के तलाक के बाद ये चर्चाएं और बढ़ गईं। हालांकि दोनों हमेशा यही कहते आए हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
ये भी पढ़ें- Samwad: लखनऊ संवाद में शामिल होंगी ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी, सिनेमा में नायिकाओं की भूमिका पर होगी बातचीत
इससे पहले चहल ने भी एक पॉडकास्ट में इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था, ‘लोग जो सोचना चाहते हैं सोच सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।’