फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Scam: ईडी के सामने पेश हुईं अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता, राशन वितरण घोटाले को लेकर चल रही जांच

Wed, 19 Jun 2024 02:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राशन वितरण घोटाले से संबंधित मामले में प्रवर्तन निदेशलय के समन के बाद बुधवार को अभिनेत्री रि ईडी के सामने पेश हुई। इस दौरान उनसे कई दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी साझा करने को कहा गया। 
विज्ञापन
रितुपर्णा सेनगुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं। करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की चल रही जांच के ईडी के कोलकाता स्थित कार्यालय में पहुंचीं। इस पूरे मामले में एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया है कि अभिनेत्री से उनके बैंक संबंधित कुछ दस्तावेजों को पेश करने के लिए ईडी की ओर से कहा गया है। 
विज्ञापन

Kill: 100 कलाकारों के ऑडिशन के बाद फाइनल हुए थे राघव जुयाल, बैटमैन के जोकर से हो रही है तुलना, गुनीत का खुलासा

ईडी ने मांगे बैंक खातों के विवरण
ईडी अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "हमारे पास कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब अभिनेत्री को देने हैं। हम अन्य विवरणों, विशेष रूप से उनके बैंक खातों के माध्यम से किए गए कुछ लेन-देन की भी पुष्टि करेंगे। हमें उन लेन-देन के स्रोत और यह पैसे कहां भेजे गए इसे जानने की जरूरत है।"
विज्ञापन

Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' का पहला गाना 'श्रीमति गारू' रिलीज, विशाल और श्वेता की सुरीली आवाज ने छू लिया दिल

5 जून को पेश नहीं हुई थीं अभिनेत्री
केंद्रीय जांच एजेंसी ने पहले अभिनेत्री को इसी मामले के सिलसिले में 5 जून को अपने अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा था। उस समय निजी कारणों से यूएसए में मौजूद रितुपर्णा ने ईडी अधिकारियों से अपनी वापसी के बाद की तारीख देने का अनुरोध किया था। 2019 में भी रितुपर्णा से रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी पूछताछ कर चुकी है।

बंगाली सिनेमा का बड़ा नाम हैं रितुपर्णा
रितुपर्णा सेनगुप्ता बंगाली सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं। कई फिल्मों में वह अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। फिल्म 'दहन' के लिए वह राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने साल 1989 में छोटे पर्दे के शो ‘श्वेत कपोत’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और अपने प्रतिभा के दम पर बंगाली सिनेमा में खास पहचान बनाई। 
Shraddha Kapoor: कौन हैं श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी? इस फिल्म के सेट पर हारी थीं अपना दिल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें